Air India Plane: एअर इंडिया के विमान की हुई सेफ लैंडिंग, सभी 140 यात्री सुरक्षित, हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक आ गई थी खराबी

Air India Plane: एअर इंडिया के विमान की सेफ लैंडिंग हो गई है. हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक खराबी आ जाने से विमान एयरपोर्ट पर उतर नहीं पा रहा था. विमान में सवाल सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं.

Air India Plane: तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 613 तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई है. विमान में सवाल सभी 140 यात्री सुरक्षित है. विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक खराबी आ गई थी, जिसके कारण विमान लैंड नहीं कर पा रहा था. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बतायाकि लैंडिंग गियर खुल रहा था. इसी के सहारे विमान को सामान्य रूप से लैंड कराई गई. बता दें, तकनीकी खराबी के कारण विमान आसमान में करीब ढाई घंटों तक चक्कर लगाता रहा. इस दौरान विमान में सवार भी काफी घबरा गए थे.

विमान में आ गई थी तकनीकी खराबी
बता दें, तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी समस्या आ गई थी. विमान के हाइड्रोलिक में खराबी आ जाने से इसे लैंड कराने में काफी परेशानी हो रही थी. विमान में 140 यात्री सवार थे. वहीं हवाई अड्डा निदेशक गोपालकृष्णन ने कहा है कि आपातकाल के लिए हवाई अड्डे पर 20 से अधिक एम्बुलेंस और फायर टेंडर को तैनात किया गया था.

सेफ लैंडिंग पर सीएम स्टालिन ने जताई खुशी
तमिल नाडु के सीएम एमके स्टालिन ने विमान के सेफ लैंडिंग के बाद एक ट्वीट कर खुशी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया की उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई है. लैंडिंग गियर के मुद्दे की खबर मिलने पर, मैंने तुरंत फोन पर अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें अग्निशमन इंजन, एम्बुलेंस और चिकित्सा सहायता तैनात करने सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मैंने अब जिला कलेक्टर को सभी यात्रियों की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगे सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और चालक दल को बधाई भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >