पूर्वोत्तर में लहराया भगवा, त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की बनेगी सरकार, मेघालय में सीटों का फायदा

पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावी नतीजों से गदगद बीजेपी में जश्न का माहौल है. ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. इस मौके पर त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा कि बीजेपी की विशाल पर त्रिपुरा वाले को शुभकामनाएं देता हूं. वही, पीएम मोदी भी लोगों का आभार जताया है.

पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भगवा लहरा रहा है. त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की जीत करीब-करीब तय हो चुकी है. वहीं, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि बीजेपी की सीट में इजाफा जरूर हुआ है. बीजेपी कार्यालयों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है. होली से पहले ही बीजेपी के कार्यकर्ता होली की जश्न में डूब गए हैं. वही, पीएम मोदी आज शाम बीजेपी मुख्यालय आ रहे हैं यहां वो जीत पर जनता को धन्यवाद देंगे.

कहां कितनी सीट बीजेपी ने जीती: त्रिपुरा में शाम चार बजे तक बीजेपी और सहयोगी दलों ने 60 में से 33 सीटों के नतीजे आ गये हैं, जिसमें से 29 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. वहीं, चार सीटों पर BJP++ लीड पर है. नगालैंड में बीजेपी 36 में से बीजेपी 35 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. 1 सीट पर लीड कर रही है. जबकि, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. यहां बीजेपी 3 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है 3 सीटों पर लीड बनाए हुए है.

बीजेपी में जश्न: पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावी नतीजों से गदगद बीजेपी में जश्न का माहौल है. ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. इस मौके पर त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा कि बीजेपी की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरा वाले को शुभकामनाएं देता हूं. आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं पीएम मोदी को भी धन्यवाद करता हूं.

वहीं, नगालैंड में रिपब्लिकन पार्टी के 2 सीट जीतने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मेरी पार्टी के दो उम्मीदवार जीत कर आए हैं. अगर और भी लोग जीतकर आते हैं तो मेरी पार्टी वहां NDA का समर्थन करेगी और रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी. अठावले ने कहा कि वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस मामले पर बात करने वाले और कि रिपब्लिकन पार्टी को सत्ता में भागीदारी मिले.

Also Read: नगालैंड विधानसभा चुनाव में चिराग हुआ रौशन, लोजपा (रा.) ने एक सीट पर दर्ज की जीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >