Karnataka Election Voting: कर्नाटक में 68.10 प्रतिशत मतदान, उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Karnataka Election Voting 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया. अबतक जो आंकड़े सामने आये हैं उसके अनुसार कुल 68.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. रामनगर में सबसे अधिक 78.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका क्षेत्र (बेंगलुरू शहर के हिस्सा) में सबसे कम 48.63 प्रतिशत दर्ज किया गया. कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था. कर्नाटक चुनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
2:04 AM. 11 May 23 8:34 PM. 10 May

कर्नाटक में कुल 68.23 प्रतिशत मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया. चुनाव आयोग के अनुसार कुल 68.23 प्रतिशत मतदान हुए हैं.

2:04 AM. 11 May 23 8:34 PM. 10 May

कर्नाटक में त्रिकोणीय मुकाबला

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है.

2:04 AM. 11 May 23 8:34 PM. 10 May

रामनगर में सबसे अधिक 78.22 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक अब तक रामनगर में सबसे अधिक 78.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका क्षेत्र (बेंगलुरू शहर के हिस्सा) में सबसे कम 48.63 प्रतिशत दर्ज किया गया. कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे समाप्त हुआ.

2:04 AM. 11 May 23 8:34 PM. 10 May

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया. EVM को सील किया गया. जो आंकड़ा अबतक आये हैं, उसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ.

2:04 AM. 11 May 23 8:34 PM. 10 May

कर्नाटक में 5 बजे तक 65.64 प्रतिशत मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान में शाम 5 बजे तक कुल 65.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

2:04 AM. 11 May 23 8:34 PM. 10 May

कन्नड़ अभिनेता ध्रुव सरजा ने बेंगलुरु में डाला वोट

कन्नड़ अभिनेता ध्रुव सरजा ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला.

मुख्य बातें

Karnataka Election Voting 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया. अबतक जो आंकड़े सामने आये हैं उसके अनुसार कुल 68.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. रामनगर में सबसे अधिक 78.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका क्षेत्र (बेंगलुरू शहर के हिस्सा) में सबसे कम 48.63 प्रतिशत दर्ज किया गया. कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था. कर्नाटक चुनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >