ईडी ने पाकिस्तान की MBBS सीट बेचने से जुड़े मामले में कश्मीर के 10 स्थानों पर तलाशी ली

कार्रवाई षड्यंत्रकारियों की संलिप्तता से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई, जो कुछ शिक्षा परामर्श संस्थाओं से साठगांठ के तहत जम्मू-कश्मीर के छात्रों का पाकिस्तान स्थित महाविद्यालयों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में MBBS सहित विभिन्न पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की व्यवस्था करते हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के वास्ते पाकिस्तान में एमबीबीएस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की व्यवस्था करने के षड्यंत्रकारियों की जांच के तहत कश्मीर के चार जिलों में 10 स्थानों पर तलाशी ली.

श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा और अनंतनाग में ईडी ने चलाया तलाशी अभियान

ईडी के श्रीनगर क्षेत्रीय कार्यालय ने श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा और अनंतनाग जिले के 10 स्थानों पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हाल में तलाशी ली. अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी की कार्रवाई षड्यंत्रकारियों की संलिप्तता से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई, जो कुछ शिक्षा परामर्श संस्थाओं से साठगांठ के तहत जम्मू-कश्मीर के छात्रों का पाकिस्तान स्थित महाविद्यालयों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस सहित विभिन्न पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की व्यवस्था करते हैं.

एनआईए ने 8 लोगों के खिलाफ तय किया था आरोप

गौरतलब है कि पिछले साल मई में एनआईए की विशेष अदालत ने गिरफ्तार हुर्रियत नेता मोहम्मद अकबर भट उर्फ ‘जफर भट’ सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए पाकिस्तान की एमएमबीएस सीट जम्मू-कश्मीर में बेचने को लेकर आरोप तय किया था. राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने 27 जुलाई 2020 को ‘अनैतिक लोगों’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. अधिकारी ने बताया कि ईडी ने गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की.

Also Read: Delhi Liquor Scam: केसीआर की बेटी के कविता से ईडी ने की 9 घंटे पूछताछ, 16 मार्च को फिर बुलाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >