दिल्ली शराब घोटाला मामले में अब 'आप' नेता दुर्गेश पाठक को ईडी ने भेजा समन

Delhi Excise Policy Case : दिल्ली शराब घोटाले में अब 'आप' नेता दुर्गेश पाठक को जांच एजेंसी ईडी ने समन भेजा है.

दिल्ली शराब नीति मामले की जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अब आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक दुर्गेश पाठक को तलब किया है. आपको बता दें कि गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान पाठक को पार्टी ने वहां की जिम्मेदारी सौंपी थी. वह राजिंदर नगर से ‘आप’ के विधायक हैं.

अरविंद केजरीवाल के पीए से हुई पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार से भी एक्साइज मामले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के संबंध में सोमवार को पूछताछ की. मामले को लेकर ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि बिभव कुमार का बयान पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि विधायक दुर्गेश पाठक को भी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Read Also : ‘भारी जुर्माना लगाना चाहिए’, अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग पर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

उल्लेखनीय है कि अभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें जांच एजेंसी ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और इसके बाद कोर्ट ने उन्हें एक अप्रैल तक ईडी रिमांड पर भेज दिया. रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जिसके बाद से अभी जेल में ही बंद हैं.

‘आप’ लगातार हमलावर है बीजेपी पर

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. पिछले दिनों राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर जोरदार हमला किया था और कहा था कि अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने इस दौरान मीडिया के समक्ष कुछ तस्वीर भी जारी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >