इबोला को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की हाई लेवल मीटिंग

Ebola Alert: अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को हाई लेबल समीक्षा बैठक कर देश की तैयारियों का जायजा लिया. हालांकि अभी तक भारत में इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है.

Ebola Alert: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में फैले इबोला वायरस रोग (EVD) के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा की. उन्होंने सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह समेत अन्य प्रवेश बिंदुओं पर इबोला स्क्रीनिंग सिस्टम को पूरी तरह सतर्क और मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया है.

भारत में अब तक इबोला का कोई मामला नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बैठक में बताया कि देश में अब तक इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है. समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS), अतिरिक्त सचिव (सार्वजनिक स्वास्थ्य), एनसीडीसी के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

हालात पर लगातार नजर रख रही केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने कहा है कि वह प्रभावित देशों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों के अनुरूप सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. भारत सरकार ने अपने नागरिकों को कांगो, यूगांडा, और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. सरकार ने कहा कि इन देशों और आसपास के इलाकों में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है.

भारतीय नागरिकों के लिए विशेष निर्देश

सरकार ने प्रभावित देशों में रह रहे या यात्रा कर रहे भारतीयों से स्थानीय स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है. साथ ही अतिरिक्त स्वच्छता बरतने, संक्रमित या लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाए रखने और बुखार समेत अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है.

WHO और अफ्रीका सीडीसी ने घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 17 मई को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR) 2005 के तहत इस स्थिति को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया था. वहीं, अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने भी इसे महाद्वीपीय सुरक्षा से जुड़ी स्वास्थ्य आपात स्थिति बताया है.

बंडिबुग्यो वायरस से फैलता है इबोला

इबोला एक गंभीर और जानलेवा बुखार है, जो बंडिबुग्यो वायरस के संक्रमण से होता है. सरकार के अनुसार, इस वायरस से बचाव या इलाज के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत टीका या विशेष दवा उपलब्ध नहीं है.

Also Read: यूगांडा में भी फैल रहा इबोला! सात हुई संक्रमितों की संख्या, कांगो में 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >