Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, दहशत में आये लोग, घरों से निकले बाहर

Earthquake tremors in Delhi-NCR : दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. वहीं भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गये.

Earthquake tremors in Delhi-NCR : दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. वहीं भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गये. गौरतलब है कि इससे पहले 3 अक्टूबर को बी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. 3 अक्टूबर को आये भूकंप का केंद्र नेपाल में था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 थी.

दहशत में आये लोग

इधर, हरियाणा के फरीदाबाद में भी रविवार शाम चार बजकर आठ मिनट पर 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित था. भूकंप के कारण लोग अचनाक से दहशत में आ गये. नोएडा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मौजूद कई लोगों को भी झटके महसूस हुए. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक ओ पी मिश्रा ने बताया कि भारत भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, लेकिन हर दिन बहुत सारे कम तीव्रता के भूकंप आने से, संग्रहीत ऊर्जा निकल जाती है.

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

इससे पहले पश्चिमी अफगानिस्तान में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 रही. इससे करीब एक सप्ताह पहले ही अफगानिस्तान के इसी क्षेत्र में आये भूकंप और इसके बाद के झटकों में हजारों लोगों की मौत हो गई और इलाके में तमाम गांव तबाह हो गये थे. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि रविवार को आए भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी हेरात से लगभग 34 किलोमीटर दूर और सतह से आठ किलोमीटर (पांच मील) की गहराई में था.वहीं, सहायता समूह ने बताया कि भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई है.

भूकंप के कारण कई गांव तबाह

गौरतलब है कि इससे पहले सात अक्टूबर को हेरात में आए भूकंप के कारण तमाम गांव तबाह हो गए थे. यह देश के हालिया इतिहास में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में से एक था.इसमें 2 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर थी. संयुक्त राष्ट्र का कहना था कि इस भूकंप में मारे गए लोगों में 90 फीसदी से अधिक महिलाएं और बच्चे थे. शुरुआत में आए भूकंप, भूकंप बाद के झटकों और इसके बाद बुधवार को फिर से आए 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण तमाम गांव तबाह हो गए.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >