नेपाल में तबाही के बाद भी नहीं थम रहा भूकंप का खतरा, फिर हिली हिमाचल की धरती, 4.1 रही तीव्रता

Earthquake in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गयी. गौरतलब है कि एक सप्ताह में देश में यह तीसरी बार भूक‍ंप आया है. इससे पहले बीते रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

Earthquake in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी से 27 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गयी.  राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी. मंडी के अलावा कुल्लू और मनाली में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप आने के बाद लोगों घरों से बाहर निकल गये. राहत की बात यही है कि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

एक सप्ताह में तीसरी बार आया देश में भूकंप: गौरतलब है कि देश में एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार भूकंप आया है. इससे पहले बीते रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. दिल्ली सहित उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है.

भूकंप से हिल गया था नेपाल: बीते दिनों नेपाल की धरती भी भूकंप से हिल गई थी. मंगलवार को नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. अचम के पास 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. बता दें, इससे पहले बीते बुधवार को नेपाल में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किये गये थे जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी थी.

बहरहाल आज यानी बुधवार को हिमाचल प्रदेश में ज्यादा तीव्रता का भूकंप नहीं आया है. लेकिन हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है. जो कि काफी संवेदनशील है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा समेत कई और इलाके भूकंप को लेकर काफी संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं. कई विनाशकारी भूकंप यहां आ चुके हैं. 

Also Read: पशुओं के टकराने से एक साल में 4000 ट्रेनें प्रभावित, रेलवे बना रहा मास्टरप्लान, रेल मंत्री ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >