दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके, सहमे लोग

Earthquake in Delhi-NCR: भूकंप से उत्तर भारत की धरती मंगलवार को डोली. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी है. भूकंप 1 बजकर 33 मिनट पर आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया.

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये है. ताजा जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भारत के अलावा चीन और पाकिस्तान में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये.

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का असर भारत के दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में देखने को मिला. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी है. भूकंप 1 बजकर 33 मिनट पर आया.

पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया है. पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप का केंद्र छह किलोमीटर गहराई में था. इस दौरान जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है.

भूकंप से स्कूल के बच्चे घबरा गये

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किये गये. श्रीनगर से स्थानीय निवासी ने बताया कि भूकंप से स्कूल के बच्चे घबरा गये, दुकानों में जो लोग थे वे बाहर आ गये. पिछले हफ्ते भी ऐसा ही हुआ था. आज के झटके ज्यादा तेज थे. पिछले कई महीनों से लगातार ये हो रहा है.


भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं

ओपी मिश्रा (निदेशक भूकम्प विज्ञान, दिल्ली) ने बताया कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया. 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है. कई क्षेत्रों में झटके महसूस किये गये हैं. 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है. इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है.

दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद एक स्थानीय शख्स ने बताया कि मैं जब मेट्रो से बाहर निकल रहा था तभी मुझे भूकंप के झटके महसूस हुए. मुझे थोड़ा डर लगा, मैं फिर जल्दी-जल्दी सीढ़ियों से बाहर आया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >