Earthquake Tremor: असम समेत बंगाल और भूटान में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

Earthquake Tremor: भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. असम सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रविवार शाम 4.41 बजे आया और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था.

Earthquake Tremor: पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रविवार शाम असम समेत बंगाल और भूटान में भूकंप के झटकों से धरती हिलने लगी. National Center for Seismology के मुताबिक असम में रविवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद अचानक से अफता-तफरी का माहौल हो गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र उदलगुरी जिले में था. भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई में आया था.

बंगाल और भूटान में भी महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटके बंगाल और भूटान में भी महसूस किए. भूकंप के दौरान घर में लगे पंखे, कई सामान हिलने लगे. आनन-फानन में लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकले. अभी तक भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

सीएम हिमंता ने किया ट्वीट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा ‘‘भूकंप का केंद्र उदालगुड़ी के पास था. अभी तक किसी तरह का बड़ा नुकसान या जानमाल की कोई खबर नहीं है. हम स्थिति पर सक्रियता से नज़र रख रहे हैं.’’ असम के उदालगुड़ी, सोनितपुर, तामुलपुर, नलबाड़ी और कई अन्य जिलों के निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए. गुवाहाटी में घबराए हुए लोग अपने घरों से बाहर भागते नजर आए. मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए. राज्य आपदा प्रबंधन सचिव दानी सुलु के अनुसार, राज्य में अभी तक इमारतों को नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा ‘स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है.’ पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >