Dussehra Celebration: रावण दहन में शामिल हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी, राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक

Dussehra Celebration: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के माधव दास पार्क में दशहरा समारोह में शामिल हुए.

Dussehra Celebration: देशभर में दशहरे के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया. जम्मू-कश्मीर के डोडा में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए. इधर दशहरे के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के माधव दास पार्क में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने कलाकारों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया.

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया. राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने कलाकारों की आरती भी उतारी और उन्हें प्रणाम भी किया.

राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मौजूदगी में किया गया रावण दहन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दशहरा उत्सव के तहत लाल किले के माधवदास पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया.

रामलीला का आयोजन

माधवदास पार्क में रावण दहन के अवसर पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा समारोह में रामलीला का भी आनंद लिया. कलाकारों ने रामायाण के दृश्य को जीवंत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >