भारत में ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान, अधिकारी ने खोल दी पोल

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक करीबी ने माना है कि भारत में ड्रग्स की तस्करी के लिए पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. पाकिस्तान के पोल ऐसे समय में खुली है, जब सीमा पार से ड्रोन की घुसपैठ लगातार बढ़ गयी है. जिसमें ड्रग्स की खेप बरामद किये जा रहे हैं.

भारत में सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सीमा पर भारतीय सेना ने कई बार पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, जिसमें ड्रग्स की खेप बरामद की गयी है. कुछ दिनों से सीमा पार से ड्रोन की घुसपैठ बढ़ गयी है. इस मामले में पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक करीबी ने माना है कि भारत में ड्रग्स की तस्करी के लिए पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. पाकिस्तान के पोल ऐसे समय में खुली है, जब सीमा पार से ड्रोन की घुसपैठ लगातार बढ़ गयी है. जिसमें ड्रग्स की खेप बरामद किये जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री शरीफ के सलाहकार ने भारत में ड्रग्स की तस्करी की बात स्वीकार की

दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार के साथ बातचीत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार मोहम्मद अहमद खान ने माना कि भारत में ड्रग्स की तस्करी ड्रोन से हो रही है. पाक पत्रकार ने जब अहमद खान से पंजाब बॉर्डर के कसूर से ड्रग्स की तस्करी के बारे में पूछा गया तो, उसने कहा, यह काफी डरावना है. उन्होंने बातचीत में बताया, हाल के दिनों में दो घटनाएं हुई थीं, जिसमें ड्रोन के साथ 10 किलो हेरोइन लगी हुई थी और सीमा के पार फेंकी गई थी.

23 जुलाई को पंजाब सीमा से 3 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब में तरन तारन जिले के एक गांव में 23 जुलाई को खेत से तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गयी थी. जिसमें बताया गया था कि पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन के जरिए हेरोइन को गिराया गया था. राजोके गांव में एक तलाशी अभियान के दौरान पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को हेरोइन का करीब 3.7 किलोग्राम वजन का पैकेट मिला था.

Also Read: जावेद के प्यार में चीन छोड़कर पाकिस्तान पहुंची गाओ फेंग, जानें दोनों प्रेमियों ने कैसे कम की सरहदों की दूरी

पंजाब के फाजिल्का में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस ने इसी महीने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी का प्रयास विफल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया था कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान ‘लखमीर के उत्तर’ गांव के सुबेग सिंह और मानसा गांव के संदीप सिंह उर्फ सीमा के रूप में की गयी. यादव ने बताया था कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के तस्कर ड्रोन की मदद से हेरोइन की खेप सीमा के इस पार गिरायेंगे तथा ये दोनों (आरोपी) उसे लेने आयेंगे. सूचना के आधार पर राज्य विशेष अभियान इकाई के दलों ने रानो गांव के समीप सघन अभियान चलाया. पुलिस दल को देख दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल से भागने की चेष्टा की, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया.

इस महीने के 21 जुलाई को भी पंजाब सीमा के पास से ड्रोन बरामद किये गये थे

पंजाब के तरनतारन जिले में इसी महीने के 21 जुलाई को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित मस्तगढ़ गांव में एक ड्रोन बरामद किया गया था. बताया गया था कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान जवानों ने सुबह खेतों से एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया. अधिकारी ने बताया, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर है जो डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके मॉडल का था.

Also Read: Explainer: पाकिस्तानी और भारतीय के बीच क्या है शादी के नियम-कानून, विदेशी पार्टनर को कैसे मिलती है नागरिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >