Donald Trump Shooting: अब्राहम लिंकन से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक, अमेरिकी राष्ट्रपतियों और उम्मीदवारों पर पहले भी हो चुके हैं हमले

Donald Trump Shooting: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को चुनावी रैली में जानलेवा हमला किया. एक युवक ने पूर्व राष्ट्रपति पर गोलियां चलाईं और एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी. हालांकि हमले में ट्रंप की जान बच गई और उनकी हालत ठीक है. अमेरिका में पहली बार ऐसा नहीं हुआ है. इससे पहले भी पूर्व राष्ट्रपतियों और उम्मीदवारों पर हमला किया गया था. तो आइये इतिहास के बारे में जानें.

Donald Trump Shooting: अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को हुए जानलेवा हमले से पहले भी इस देश में राष्ट्रपतियों, पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रमुख दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को निशाना बनाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं.

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की 1865 में गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

अब्राहम लिंकन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे, जिनकी जॉन वाइक्स बूथ ने 14 अप्रैल 1865 की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के दौरान वह अपनी पत्नी मेरी टॉड लिंकन के साथ वाशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे. बूथ की 26 अप्रैल 1865 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वह वर्जीनिया के बाउलिंग ग्रीन के समीप एक खेत में छिपा मिला था.

अमेरिका के 20वें राष्ट्रपति एम्स गारफील्ड की भी कर दी गई थी हत्या

गारफील्ड देश के दूसरे राष्ट्रपति थे जिनकी कार्यभार संभालने के छह महीने बाद हत्या कर दी गयी थी. वह दो जुलाई 1881 को वाशिंगटन में एक ट्रेन स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी चार्ल्स गितेऊ ने उन्हें गोली मार दी थी. गितेऊ को जून 1882 में दोषी ठहराया गया और मृत्युदंड दिया गया.

अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैकिनले की भी गोली मारकर हर दी गई थी हत्या

मैकिनले को छह सितंबर 1901 में न्यूयॉर्क के बफेलो में तब गोली मारी गई थी जब वह भाषण देने के बाद लोगों से हाथ मिला रहे थे. एक व्यक्ति ने नजदीक से उनकी छाती में दो गोली मारी. मैकिनले की 14 सितंबर 1901 में मौत हो गयी थी. उनके बाद उपराष्ट्रपति थियोडर रुजवेल्ट देश के राष्ट्रपति बने थे. डेट्रॉइट के 28 वर्षीय लियोन एफ ने गोली चलाने का अपराध स्वीकार किया गया था. उसे 29 अक्टूबर 1901 को करंट देकर मृत्युदंड दिया गया था.

अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रुजवेल्ट पर भी हुए थे हमले

रुजवेल्ट ने मियामी में एक खुली कार से भाषण दिया ही था कि तभी गोलियां चलने की आवाज सुनायी दी. फरवरी 1933 में हुई इस घटना में रूजवेल्ट घायल नहीं हुए लेकिन इसमें शिकागो के मेयर एंटन कर्माक की जान चली गयी. इस हमले के दोषी गिसिप्पे जंगारा को मौत की सजा दी गयी.

अमेरिका के 33वें राष्ट्रपति हैरी एस ट्रुमैन पर भी हुआ था जानलेवा हमला

ट्रुमैन नवंबर 1950 में वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में थे तभी दो बंदूकधारी उसमें घुस गए थे. बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में ट्रुमैन तो बच गए थे लेकिन व्हाइट हाउस का एक पुलिसकर्मी और एक हमलावर मारा गया था. व्हाइट हाउस के दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस हमले में ऑस्कर कैलाजो को गिरफ्तार किया गया था और उसे मौत दी गयी थी. 1952 में ट्रुमैन ने उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था. राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने 1979 में उसे जेल से रिहा कर दिया था.

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी

केनेडी नवंबर 1963 में जब प्रथम महिला जैकलीन केनेडी के साथ डलास गए थे तो एक बंदूकधारी ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया था. केनेडी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गयी थी. पुलिस ने कुछ घंटों बाद ली हार्वे ओस्वाल्ड को गिरफ्तार कर लिया था और दो दिन बाद ओस्वाल्ड की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जब उसे पुलिस मुख्यालय से जेल ले जाया जा रहा था.

अमेरिका के 38वें राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड

फोर्ड पर 1975 में कुछ ही हफ्तों के भीतर दो जानलेवा हमले किए गए थे और वह दोनों घटना में बच गए.
अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन: रीगन मार्च 1981 में वाशिंगटन में भाषण देकर निकल रहे थे तभी भीड़ में शामिल जॉन हिंकले जूनियर ने उन्हें गोली मार दी। वह उपचार के बाद स्वस्थ हो गए थे.

अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश

बुश 2005 में जॉर्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली के साथ एक रैली में भाग ले रहे थे तभी उनकी ओर एक हथगोला फेंका गया. हथगोला फटा नहीं था और कोई भी हताहत नहीं हुआ था.

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी थियोडोर रूजवेल्ट

पूर्व राष्ट्रतपि रूजवेल्ट को 1912 में मिलवाकी में प्रचार के दौरान गोली मारी गयी थी. उन्हें इस हमले में कोई गंभीर चोट नहीं आयी थी.

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रॉबर्ट एफ केनेडी

केनेडी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनने की दौड़ में शामिल थे तभी 1968 में लॉस एंजिलिस में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जॉर्ज सी वालेस

वालेस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल थे तभी 1972 में मैरीलैंड में एक प्रचार अभियान के दौरान उन्हें गोली मारी गयी थी. इस घटना के कारण उन्हें कमर के निचले हिस्से में लकवा मार गया था.

Also Read: Donald Trump Rally Shooting: इधर डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, उधर शूटर ढेर, वीडियो में देखें स्नाइपर का निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >