Viral Video : खूंखार कुत्ता महिला पर झपटा, डरावना वीडियो वायरल

Viral Video : गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पालतू कुत्ते ने टहल रही महिला पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया. ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में हुआ. देखें वीडियो.

Viral Video : गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर यूजर गुस्से में हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पालतू कुत्ता सैर कर रही महिला पर अचानक हमला कर रहा है. पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जो अब वायरल है. बताया जा रहा है कि महिला शाम करीब 7 बजे दो लोगों के साथ टहल रही थी. उसी समय एक दूसरी महिला अपने कुत्ते को पट्टे से पकड़े सामने से आ रही थी. तभी अचानक हस्की नस्ल का कुत्ता उस महिला पर झपट पड़ा और उसके हाथ में काट लिया. महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता तबतक हमला कर चुका था. पुलिस इसकी जांच कर रही है. देखें वीडियो.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने कुत्ते को किसी भी तरह से नहीं उकसाया था. कुत्ते ने उसके हाथ को पकड़ लिया और कुछ पल तक छोड़ा नहीं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव किया. महिला को बचाया और कुत्ते से अलग किया. वीडियो देखकर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा–कुत्ते वफादार होते हैं लेकिन देसी वाले. एक अन्य यूजर ने लिखा–कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : Viral Video : नाग की मौत का बदला लेने पहुंची नागिन, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >