Doctor Suicide: अमेरिका का वीजा न मिलने से परेशान डॉक्टर रोहिणी ने की आत्महत्या

Doctor Suicide : हैदराबाद में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में डॉक्टर रोहिणी ने लिखा कि सिर्फ मैं ही पीछे रह गई हूं. जानें यहां क्या है पूरा मामला.

Doctor Suicide : हैदराबाद से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, हैदराबाद के पद्मराव नगर में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, वह अमेरिका का वीजा न मिलने और शादी टूट जाने से बेहद परेशान थीं. शुक्रवार रात उन्होंने अपने घर में सुसाइड नोट छोड़कर जान दे दी. घटना चिलकलगुड़ा थाने के क्षेत्र में हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर जानकारी  दी. उनके अनुसार, डॉक्टर रोहिणी ने एमबीबीएस पूरा किया था और अमेरिका का वीजा न मिलने तथा शादी टूट जाने से वह परेशान थी. इसी तनाव में उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली.

सुसाइड नोट में डॉक्टर रोहिणी ने क्या लिखा

सुसाइड नोट में डॉक्टर रोहिणी लिखा, “परिवार के सभी सदस्य आगे बढ़ चुके हैं, सिर्फ मैं ही पीछे रह गई हूं.” रोहिणी मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली थीं और पिछले आठ वर्षों से पद्मराव नगर के एक अपार्टमेंट में रह रही थीं. यह घटना शुक्रवार रात हुई. शनिवार को उनकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पीएमई विभाग में पोस्टमार्टम किया गया

पुलिस ने उनका शव गांधी अस्पताल के पीएमई विभाग में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें : बिहार: मजदूरी करके पढ़ा रहा था बाप, बेटा प्रेम प्रसंग में फंदे से झूला, मरने का बनाया लाइव वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >