कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा

उत्तर प्रदेश के मऊ में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) में शामिल होने से इनकार करने पर डॉक्टर की पिटाई करने का मामला सामने आया है. जानें पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी.

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के साथ मारपीट की गई. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में शामिल होने से इनकार कर दिया था. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सदस्य आया था ईसीजी करवाने

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना शुक्रवार को मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई. पुलिस के अनुसार, राहुल यादव नामक व्यक्ति, जिसने स्वयं को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सदस्य बताया, ईसीजी जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था. बाद में उसने डॉक्टर डॉ. हरिश्चंद्र जायसवाल से पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया.

आरोपी की गिरफ्तारी के किए जा रहे हैं प्रयास

पुलिस ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए डॉक्टर ने प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इसके बाद राहुल यादव ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, उनके रूम में तोड़फोड़ की और धमकी देकर वहां से फरार हो गया. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनूप कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : दिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक दीपके ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी सीजेपी ने दी

अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शनिवार (6 जून) को जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. कॉकरोच जनता पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया या वे स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं देते हैं तो आंदोलन पूरे देश में फैल जाएगा. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में कई राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. यह शिक्षा और शासन के मुद्दों पर केंद्रित एक व्यापक युवा आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >