Diwali 2025 Weather Alert : क्या दिवाली के दिन दिल्ली–एनसीआर में होगी बारिश? आ गया वेदर रिपोर्ट

Diwali 2025 Weather Alert : दिवाली में कैसा रहेगा मौसम? क्या दशहरा की तरह बारिश होगी? यह सवाल दिल्ली वालों के मन में आ रहा है. तो आइए आपको बताते हैं कि त्योहार के मौसम में कैसा रहने वाला है राजधानी का वेदर.

Diwali 2025 Weather Alert : मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने दिवाली के मौसम को लेकर जानकारी दी है. वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में इस बार दिवाली पर मौसम सुहावना रहने की संभावना है. राजधानी के लोगों को पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की गर्मी जबकि शाम को ठंडी हवा और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है. 7 अक्टूबर के बाद से बारिश नहीं हुई है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस था, जो अब घटकर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. यह ठंडक अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी और अगले हफ्ते तापमान में और गिरावट आ सकती है.

क्या पहाड़ों में कोई सिस्टम एक्टिव है?

रिपोर्ट में बताया गया है किफिलहाल पहाड़ों में कोई मौसम प्रणाली एक्टिव नहीं है, इसलिए मैदानों में कोई असर नहीं पड़ रहा है. सुबह हल्की सर्दी और धुंध रहती है, जो जल्दी साफ हो जाती है. आने वाले दिनों में दिन का तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और रात का 18-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. दिवाली (20 और 21 अक्टूबर) के दिन भी मौसम सुहावना रहेगा, आसमान साफ और धूप खिली रहेगी. हल्की गर्माहट का सुखद एहसास लोगों को मिलेगा और त्योहार का मजा मौसम के साथ लोग ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अगले 7 दिन इन राज्यों में होगी बारिश, जानें दिवाली में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता की स्थिति क्या है?

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है. नोएडा में स्थिति सबसे खराब है, जहां PM 2.5 का स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा है. गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता खराब है. राजधानी दिल्ली की स्थिति थोड़ी बेहतर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से AQI लगातार बढ़ रहा है और ‘Poor’ श्रेणी में बना हुआ है. लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए और प्रदूषण से बचाव के उपाय करने चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >