Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021 Results : अखिलेश धड़ाम! यूपी की 75 सीटों में से 65 पर भाजपा का कब्जा, सपा के 63 सीटों का रिकॉर्ड टूटा, जानिए कहां-किसकी हुई जीत

Zila Panchayat Adhyaksh Chunav LIVE Update : उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष की 53 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. दिन में 11 बजे से तीन बजे तक वोट डालने की प्रक्रि‍या होगी इसके बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है. आपको बता दें कि 22 जिला पंचायत अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. इस चुनाव को यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव के पहले यह पता चल जाएगा कि सपा यानी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) या फिर भाजपा (सीएम योगी,CM YOGI) का पड़ला भारी है. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:53 AM. 4 Jul 21 10:23 PM. 3 Jul

पीएम मोदी ने यूपी सरकार और भाजपा संगठन को जीत के लिए बधाई दी

भाजपा को मिली इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार और पार्टी संगठन को हार्दिक बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है. इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है.

3:53 AM. 4 Jul 21 10:23 PM. 3 Jul

जानें किस पार्टी को कौन सी मिली सीट

मुजफ्फरनगर- भाजपा

फिरोजाबाद-भाजपा

बागपत-रालोद

हापुड़- भाजपा

बिजनौर- भाजपा

संभल-भाजपा

बरेली- भाजपा

उन्नाव-भाजपा

बदायूं- भाजपा

अलीगढ़- भाजपा

हाथरस- भाजपा

कासगंज- भाजपा

मथुरा- भाजपा

फिरोजाबाद- भाजपा

मैनपुरी- भाजपा

फर्रुखाबाद- भाजपा

कन्नौज- भाजपा

रामपुर-भाजपा

औरेया- भाजपा

कानपुर – भाजपा

प्रतापगढ़-जनसत्ता दल

जालौन- भाजपा

महोबा- भाजपा

हमीरपुर- भाजपा

कौशांबी- भाजपा

प्रयागराज- भाजपा

रायबरेली- भाजपा

एटा-सपा

हरदोई-भाजपा

लखनऊ- भाजपा

सीतापुर-भाजपा

अमेठी- भाजपा

बाराबंकी-भाजपा

लखीमपुर खीरी-भाजपा

अंबेडकर नगर- भाजपा

सुल्तानपुर-भाजपा

अयोध्या- भाजपा

बस्ती-भाजपा

सिद्धार्थनगर- भाजपा

संतकबीर नगर-सपा

महराजगंज- भाजपा

कुशीनगर-भाजपा

देवरिया- भाजपा

आजमगढ़-सपा

बलिया- सपा

गाजीपुर- भाजपा

चंदौली- गिनती जारी

भदोही- भाजपा

मिर्जापुर- भाजपा

सोनभद्र- अपना दल

जौनपुर-निर्दलीय(श्रीकला रेड्डी)

3:53 AM. 4 Jul 21 10:23 PM. 3 Jul

बीजेपी ने सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ा

उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. पार्टी ने कुल 75 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया है. इसके साथ ही बीजेपी ने सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

3:53 AM. 4 Jul 21 10:23 PM. 3 Jul

65 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, समाजवादी पार्टी की करारी हार

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी ने 75 में से 65 सीटों पर कब्जा कर लिया है. बुंदेलखंड की सभी सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. वहीं, समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

3:53 AM. 4 Jul 21 10:23 PM. 3 Jul

भाजपा ने अब तक कुल 42 जिलों में अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा

उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव संपन्न हो चुका है. 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है. वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हैं. चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए है.

3:53 AM. 4 Jul 21 10:23 PM. 3 Jul

लखनऊ में बीजेपी ने मारी बाजी

लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी आरती रावत को 14 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 11 मत मिले है. अभी जिला प्रशासन की तरफ से वोटों की पुष्टि होना बाकी है. रायबरेली से भाजपा समर्थित रंजना चौधरी को जीत मिली है.

मुख्य बातें

Zila Panchayat Adhyaksh Chunav LIVE Update : उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष की 53 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. दिन में 11 बजे से तीन बजे तक वोट डालने की प्रक्रि‍या होगी इसके बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है. आपको बता दें कि 22 जिला पंचायत अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. इस चुनाव को यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव के पहले यह पता चल जाएगा कि सपा यानी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) या फिर भाजपा (सीएम योगी,CM YOGI) का पड़ला भारी है. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >