न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का वीडियो वायरल हो रहा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक व्यक्ति कथित तौर पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता नजर आ रहा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना पर नाराजगी जताई है.

देश का अपमान स्वीकार नहीं

रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो साझा करते हुए कहा कि किसी को भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), भारतीय जनता पार्टी (BJP) या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन देश का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने लिखा, “हम हमेशा कहते रहे हैं कि RSS, BJP या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन हमारे देश का अपमान मत करो.”

ये भी पढ़ें: डायल 112 की बेकाबू गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, नशे में धुत चालक हिरासत में

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक व्यक्ति कथित तौर पर भारतीय तिरंगे का अपमान करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में कुछ अन्य लोग कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक नारे लगाते भी सुनाई दे रहे हैं.

वीडियो में एक व्यक्ति सीढ़ियों पर खड़ा दिखाई देता है और भारतीय तिरंगा उसके पैरों के आसपास लिपटा हुआ नजर आता है. ऐसा प्रतीत होता है कि उसने तिरंगे के एक हिस्से को अपने जूतों के साथ लपेट रखा है और बाकी हिस्से को लगातार लहरा रहा है तथा पैर से मार रहा है.

ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि एकता और विविधता भारतीयों के DNA में है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई अमेरिका के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में ‘बहुलवाद’ यानी pluralism का विचार आता है.

वीडियो सामने आने के बाद किरेन रिजिजू की प्रतिक्रिया इसी घटनाक्रम के बीच आई है. हालांकि इस वायर वीडियो की पुष्टी प्रभात खबर डिजिटल नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >