Disha Salian Case: सतीश सालियान पहुंचे ‘मातोश्री’, कानूनी टीम के साथ निकले बाहर, बोले- ‘ये मीडिया की जीत’

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचकर कानूनी नोटिस सौंपा है.

Disha Salian Case: मुंबई में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान शनिवार (19 सितंबर) को शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ पहुंचे. उनके साथ उनकी कानूनी टीम भी मौजूद थी. मुलाकात के बाद सतीश सालियान अपनी कानूनी टीम के साथ ‘मातोश्री’ से बाहर निकलते हुए नजर आए. इस दौरान उनके साथ वकीलों की टीम भी थी. यहां सतीश सालियान ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि यह संविधान की जीत है. यह मीडिया की जीत है. नोटिस रिसीव किया जा चुका है. देखें वीडियो.


नोटिस में माफी मांगने और 500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई

सतीश सालियान की ओर से कोर्ट में केस लड़ रहे वकील निलेश ओझा ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को कानूनी नोटिस भेजा गया है. नोटिस में माफी मांगने और 500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई है. वकील ने कहा कि यह नोटिस कथित धमकी के मामले को लेकर भी भेजा गया है. उन्होंने कहा कि संविधान के तहत कानून की नजर में सभी लोग बराबर हैं.


ये भी पढ़ें: Disha Salian Case: ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस और 7 दिन का अल्टीमेटम, बुरे फंसे आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मौत हो गई थी. वह मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से गिर गई थीं. इस घटना के बाद दिशा सालियान की मौत को लेकर कई सवाल भी उठे.

वकील निलेश ओझा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि उनके एक जूनियर वकील की ओर से कानूनी नोटिस दिया गया.

दिशा सालियान को जानने से इनकार कर चुके हैं आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे दिशा सालियान को जानने से इनकार कर चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि वह दिशा से कभी नहीं मिले. ठाकरे ने मामले से बार-बार अपना नाम जोड़े जाने को बिना सबूत उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया था. उन्होंने यह भी कहा था कि दिशा की मौत की नई जांच जारी रहनी चाहिए और इसमें राजनीति को बीच में नहीं लाया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >