सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, अब दे रहे सफाई, BJP ने कांग्रेस पर बोला हमला

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाने के बाद विरोध का सामना कर रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अब इस मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहा, हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (digvijay singh surgical strike ) ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाकर बुरी तरह से फंस गये हैं. उनके बयान से कांग्रेस पार्टी ने भी किनारा कर लिया है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और दिग्गी राजा पर जमकर निशाना साधा. विरोध बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह बैक फुट पर आ गये हैं. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को सफाई भी दी.

सुरक्षा बलों का करते हैं सम्मान और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं : दिग्विजय

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाने के बाद विरोध का सामना कर रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अब इस मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहा, हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं. इधर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, इसके बारे में मैंने कल ट्वीट कर बिल्कुल साफ बताया था कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का क्या रवैया है और इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा.

भारत जोड़ो यात्रा नगरोटा से शुरू

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह जम्मू के नगरोटा से शुरू हुई. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते नजर आये. राहुल गांधी के साथ सांसद जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह भी पदयात्रा कर रहे हैं. इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर दिये गये अपने बयान पर सफाई दी.

Also Read: सर्जिकल स्ट्राइक: ‘आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी और…’, दिग्विजय सिंह पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया

सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले दिग्विजय सिंह

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा.

भाजपा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी नफरत में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का अपमान किया है. भाजपा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से यह प्रदर्शित होता है कि देश में की जा रही राहुल गांधी नीत पदयात्रा सिर्फ नाम की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है, जबकि वह और उनकी पार्टी के सहकर्मी देश तोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया, यह असल में ‘भारत तोड़ो’ यात्रा है. उन्होंने कहा, यदि वे सशस्त्र बलों के खिलाफ बोलेंगे, तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >