फ्लाइट में देवेंद्र फडणवीस देख रहे थे वेब सीरीज, कुछ दूर में बैठे थे उद्धव ठाकरे

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा कि फ्लाइट में सफर के दौरान वह अक्सर अपने मोबाइल पर पहले से डाउनलोड की गई फिल्म या वेब सीरीज देखते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उद्धव ठाकरे ने उनकी “बेबसी” कहां देख ली.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के “पंख काट दिए गए हैं” वाले बयान पर हैरानी जताई. दरअसल, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में होने की वजह से फडणवीस के पर कतर दिए गए हैं. इसी कारण वह विमान में बेबस नजर आ रहे थे. शुक्रवार (28 जून) को दोनों नेता मुंबई से नागपुर जाने वाली एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे. फडणवीस ने कहा कि मैं तो फ्लाइट में एक कोने में बैठा हुआ था. उन्होंने संकेत दिया कि उनकी सामान्य यात्रा को लेकर बेबसी जैसी बात कहना सही नहीं है.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फ्लाइट में सफर के दौरान वह हमेशा अपने मोबाइल में कोई फिल्म या वेब सीरीज देखते हैं. इस बार भी उड़ान शुरू होने से लेकर लैंडिंग तक वही देखते रहे. उन्होंने कहा कि मैं पूरा समय मोबाइल पर फिल्म/सीरीज देख रहा था, फिर उद्धव ठाकरे ने आखिर मेरी बेबसी कहां देख ली?

फडणवीस ने उद्धव पर कसा तंज

फडणवीस ने कहा कि सबसे पहले तो मैं इंसान हूं, मेरे कोई पंख नहीं हैं कि कोई उन्हें काट दे. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता और अपने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है. इसलिए किसी को भी उनकी स्थिति को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसके बाद फडणवीस ने हल्का तंज कसते हुए कहा कि उद्धव जी की शुभकामनाएं मैं स्वीकार करता हूं. अगर ये शुभकामनाएं 2019 में भी मिली होतीं तो तस्वीर कुछ और होती. उस समय वह ऐसा नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें : क्या बीजेपी के साथ फिर जाएंगे उद्धव ठाकरे? फ्लाइट में फडणवीस से हुई मुलाकात के बाद उठे सवाल

‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर क्या बोले उद्धव

‘ऑपरेशन टाइगर’ शिवसेना (यूबीटी) द्वारा पार्टी में हुई ताजा टूट को दिया गया नाम है. उद्धव ठाकरे का आरोप है कि इस पूरी कवायद के पीछे बीजेपी का हाथ है. पिछले सप्ताह शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. शनिवार को उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी में हुई टूट सिर्फ एकनाथ शिंदे का ‘ऑपरेशन टाइगर’ नहीं है, बल्कि यह बीजेपी नेतृत्व द्वारा रचा गया ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >