Desi Jugaad: बंदे ने साइकिल को ही बना दिया वॉशिंग मशीन, देसी जुगाड़ देखकर चौंक जाएंगे आप, वीडियो

टेक्नोलॉजी के इस दौर में भी देसी जुगाड़ कमाल कर रहे हैं. एक शख्स ने पुरानी साइकिल और प्लास्टिक के टब को मिलाकर एक ऐसी वॉशिंग मशीन बनाई है, जो बिना बिजली के कपड़े धोती है. यह अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Desi Jugaad: तकनीक के इस दौर में देसी जुगाड़ भी किसी से कम नहीं है. कई बार बड़े और मुश्किल काम भी लोग अपने छोटे से आइडिया से आसान बना देते हैं. ‘हींग लगे न फिटकरी, रंग भी चोखा’ वाली कहावत देसी जुगाड़ पर बिल्कुल फिट बैठती है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों की अनोखी सोच देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक शख्स ने पुरानी साइकिल और प्लास्टिक के टब की मदद से ऐसी देसी वाशिंग मशीन तैयार कर दी, जो बिना बिजली के कपड़े धोती नजर आ रही है. इस जुगाड़ को देखकर लोग शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं.

साइकिल चलाओ और धो लो सारे कपड़े

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साइकिल को एक बड़े प्लास्टिक के टब से जोड़ा गया है. टब के अंदर कपड़े और पानी डाले जाते हैं. इसके बाद जैसे ही शख्स साइकिल के पैडल चलाता है, टब के अंदर कपड़े भी घूमने लगते हैं.

यह तरीका काफी हद तक वाशिंग मशीन के ड्रम की तरह काम करता दिखाई देता है. यानी इस जुगाड़ को चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ती. बस साइकिल के पैडल घुमाने हैं और कपड़े अंदर घूमते रहते हैं.

बिना बिजली के तैयार कर दी वॉशिंग मशीन

इस देसी मशीन की सबसे खास बात इसका साधारण तरीका है. इसमें किसी महंगी मोटर या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया है. पुरानी साइकिल और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के टब से इसे तैयार किया गया है.

सोशल मीडिया पर छाया देसी जुगाड़

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर voidx.exee नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस अनोखी वाशिंग मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई यूजर्स इसे कम खर्च वाला शानदार जुगाड़ बता रहे हैं. हालांकि यह जुगाड़ वाशिंग मशीन के बराबर की सफाई कर रहा है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो इंटरनेट पर काफी बार देखा जा रहा है.

Also Read: Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >