Dengue: दिल्ली में बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, बिहार भी हलकान, बचने के लिए करें ये उपाय

Dengue: दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. लगातार बढ़ रहे डेंगू को देखते हुए दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आते हुए 10 से 15 फीसदी बेड्स को डेंगू समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के रोगियों के लिए रिजर्व कर दिया है.

Dengue: डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती दिख रही है. बिहार के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में भी डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में बीते एक हफ्ते में डेंगू के 304 मामले सामने आए. इस साल की बात करें तो साल 2022 की शुरुआत से लेकर अब तक डेंगू के 1876 मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि दिल्ली से अभी डेंगू से किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

वहीं, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे डेंगू को देखते हुए दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आते हुए 10 से 15 फीसदी बेड्स को डेंगू समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के रोगियों के लिए रिजर्व कर दिया है. दिल्ली सरकार का कहना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं. सरकार का कहना है कि डेंगू या अन्य किसी वेक्टर जनित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अस्पतालों में बेड की कमी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है.

बिहार में भी डेंगू से तबाही: डेंगू का डंक सिर्फ दिल्ली में ही कहर नहीं बरपा रहा है. पटना समेत बिहार के कई जिलों में डेंगू की दस्तक से लोग हलकान हैं. प्रदेश में हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. पटना में ही 5 मरीजों की मौत डेंगू से हो चुकी है. बीते रविवार तक अकेले पटना जिले में 251 से ज्यादा डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंच गई थी.

कैसे करें डेंगू से बचाव: बरसात के बाद देश के कई राज्यों में डेंगू की दस्तक होती है. ऐसे में कुछ सावधानियां अपनाकर बड़ी आसानी से डेंगू से बचा जा सकता है. डेंगू का मच्छर पानी में पनपता है, ऐसे में जरूरी है कि कूलर या किसी गड्ढे में पानी न जमा होने दें. रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. कहीं पानी जम रहा है तो उसपर मिट्टी का तेल या पेट्रोल छिड़क दें. इससे उस पानी में डेंगू के मच्छर नहीं पनपेंगे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >