डेमोग्राफिक चेंज पर मोदी सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, शाह बोले- घुसपैठ वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती

Demographic Change: देश के डेमोग्राफिक बादलाव से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार चिंतित है. अब इसको लेकर एक कमेटी बनाई गई है. जिसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की है.

Demographic Change: गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा- घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला अननेचुरल डेमोग्राफिक चेंज किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है. इसी चुनौती से निपटने के लिए, 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) पर उच्च-स्तरीय समिति (High-Level Committee) की घोषणा की थी. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने अब इस समिति का गठन कर दिया है.

हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष होंगे जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर

डेमोग्राफिक चेंज को लेकर बनाई गई कमेटी का अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर (सेवानिवृत्त) को बनाया गया है. उनकी अध्यक्षता वाली इस समिति में जनगणना आयुक्त के साथ-साथ दुर्गा शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS), बालाजी श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त IPS) और डॉ शमिका रवि सदस्य के रूप में शामिल होंगे. गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (विदेशी-I) इस समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे.

डेमोग्राफिक चेंज गंभीर चुनौती: शाह

अमित शाह ने पोस्ट में आगे लिखा- जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) एक गंभीर मुद्दा है, जो न केवल हमारी संप्रभुता से जुड़ा है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सामाजिक संरचना में गहरे बदलावों और जनजातीय समाज के संरक्षण से भी जुड़ा है. यह समिति अवैध प्रवासन और अन्य अस्वाभाविक कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का व्यापक मूल्यांकन करेगी; धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर जनसंख्या में होने वाले असामान्य बदलावों के पैटर्न का विश्लेषण करेगी; और इसके लिए एक सुनियोजित तथा समय-बद्ध समाधान प्रस्तुत करेगी.

क्या होता है डेमोग्राफिक चेंज?

डेमोग्राफिक चेंज किसी क्षेत्र, देश या पूरी दुनिया की आबादी के आकार, संरचना और विशेषताओं में समय के साथ होने वाले बदलाव को कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: चीन की अकड़ कम करने साथ आए भारत-अमेरिका, Rare Earth सप्लाई चेन पर की बड़ी साझेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >