Delhi Violence : अब तक 436 FIR दर्ज, 1427 लोग गिरफ्तार या लिए गये हिरासत में

दिल्‍ली हिंसा मामले को लेकर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

नयी दिल्‍ली : संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा मामले में अब तक 436 मामले दर्ज किये गये हैं और 1427 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में रखा गया है.

दिल्‍ली हिंसा मामले को लेकर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति पर चर्चा की.

केजरीवाल ने मोदी से हिंसा के लिये जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया चाहे वे किसी भी दल के हों. केजरीवाल ने संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी से मुलाकात की जो करीब आधे घंटे चली. बैठक के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने अफवाहों पर लगाम लगाने में तत्परता से काम किया है और रविवार को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी सक्रिय रही.

दूसरी ओर हिंसा प्रभावित इलाकों में मंगलवार को अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया. साथ ही नुकसान का आकलन करने वाले दलों ने भी इन इलाकों में हुए नुकसान की समीक्षा की. इलाकों में हालात सामान्य, लेकिन तनावपूर्ण हैं.

दंगा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और मदद पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है. लोग अपने वाहनों पर दंगा पीड़ितों के लिए राशन का सामान और दूध के डिब्बे ले जा रहे हैं.

हालांकि कई पीड़ितों ने शिकायत की है कि उन्हें सरकार की ओर से कोई चिकित्सा या कानूनी मदद नहीं मिल रही है. शिव विहार में हिंसा के शिकार हुए सैकड़ों लोगों को चमन पार्क में आश्रय गृह में रखा गया है. शिव विहार उन इलाकों में शामिल हैं, जो दंगों से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.

पीड़ितों ने दावा किया कि उन्हें केन्द्र या दिल्ली सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है. कुछ वकीलों द्वारा लगाई गईं हेल्पडेस्क पर कई लोग शिव विहार में अपने घरों को देखने के लिए मदद मांगने आये हैं. हिंसा का कारोबार पर बुरा असर पड़ा है. कई दुकानें अब भी बंद हैं. एक दुकानदार ने कहा, कुछ दुकानें ही खुली हैं, जिनमें अधिकतर किराने की दुकानें हैं. बड़े शोरूम अब भी बंद हैं कि क्योंकि उनके मालिक कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते.

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में हालात शांतिपूर्ण हैं और हिंसा की कोई नयी घटना सामने नहीं आयी है. इस बीच, पुलिस ने कथित रूप से हिंसा की अफवाहें उड़ाने को लेकर पूरी दिल्ली से 40 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी वजह से रविवार रात शहर में दहशत फैल गई थी. पुलिस फ्लैग मार्च करने के अलवा जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रही है. इन इलाकों में सीएए को लेकर भड़की सांप्रदायिक हिंसा का सबसे बुरा असर पड़ा है. इन इलाकों में सात मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >