Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत 11 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से रात 8:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर विशेष डायवर्जन रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों और एडवाइजरी की जांच अवश्य कर लें.
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 के दौरान ट्रैफिक में बदलाव किया है. इस दौरान 22 रूट पर यातायात डाइवर्ट किया जाएगा. जबकि 35 से अधिक सड़कें नियंत्रित या प्रभावित रहेंगी.
मुख्य कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम, प्रगति मैदान है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए रूट गाइड और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.
प्रभावित सड़कें और ट्रैफिक डायवर्जन (22 पॉइंट) प्रभावित सड़कें
सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, 30 जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्या मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एनक्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग.
डायवर्जन पॉइंट और वैकल्पिक मार्ग
- डॉ दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-Point): मथुरा रोड और तिलक मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित.
- वैकल्पिक मार्ग: ईस्ट/साउथ दिल्ली के लिए BSZ मार्ग → IP मार्ग; सेंटर/नॉर्थ/वेस्ट दिल्ली के लिए BSZ मार्ग → दिल्ली गेट; न्यू दिल्ली/CP के लिए सिकंदरा रो.
- राम चरण अग्रवाल चौक (A-Point): W-Point की ओर व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री
- वैकल्पिक मार्ग: ईस्ट/साउथ दिल्ली के लिए IP मार्ग; न्यू दिल्ली/CP के लिए DDU मार्ग; सेंटर/नॉर्थ/वेस्ट दिल्ली के लिए BSZ मार्ग → दिल्ली गेट.
- मीर दर्द चौक: महाराजा रणजीत सिंह मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: न्यू दिल्ली/सेंटर/नॉर्थ/वेस्ट दिल्ली के लिए मीर दर्द मार्ग → अब्दुल गफ्फार मार्ग → DDU मार्ग.
- कस्तूरबा गांधी मार्ग / आउटर सर्कल CP: C-हेक्सागोन व आउटर सर्कल CP की ओर प्रवेश प्रतिबंधित
- वैकल्पिक मार्ग: जनपथ को छोड़कर आउटर सर्कल व अन्य सड़कें.
- जनपथ / कनाट प्लेस: C-हेक्सागोन की ओर जाना मना
- वैकल्पिक मार्ग: काली बाड़ी, शहीद भगत सिंह, पंचकुइयां, मिंटो व बाराखंबा रोड।
- पटेल चौक: विंडसर प्लेस और संसद मार्ग (RBI) की तरफ प्रवेश बंद
- वैकल्पिक मार्ग: अशोका रोड → GPO या संसद मार्ग → CP.
- RML अस्पताल गोलचक्कर: मदर टेरेसा क्रीसेंट व तालकटोरा रोड बंद
- वैकल्पिक मार्ग: शेख मुजीबुर रहमान मार्ग या बाबा खड़क सिंह मार्ग.
- वंदे मातरम मार्ग / साइमन बोलीवर मार्ग: साइमन बोलीवर मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: वंदे मातरम मार्ग → धौला कुआं या करोल बाग.
- धौला कुआं फ्लाईओवर: सरदार पटेल मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: रिंग रोड (दोनों तरफ), वंदे मातरम मार्ग, NH-48 / गुड़गांव रोड.
- मोती बाग फ्लाईओवर: शांति पथ बंद
- वैकल्पिक मार्ग: रिंग रोड (दोनों तरफ) या राव तुला राम मार्ग.
- गोलचक्कर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग: यशवंत प्लेस की ओर अफ्रीका एवेन्यू बंद
- वैकल्पिक मार्ग: ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग या अफ्रीका एवेन्यू → भीकाजी कामा फ्लाईओवर.
- मदरसा टी-पॉइंट: ऑरोबिंदो मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: लोधी रोड या ऑरोबिंदो मार्ग → सफदरजंग फ्लाईओवर.
- लोधी रोड / अमृता शेरगिल मार्ग: अमृता शेरगिल मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: लोधी रोड.
- लोधी रोड / मैक्स मुलर मार्ग: मैक्स मुलर मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: लोधी रोड.
- लोधी रोड / महर्षि रमन मार्ग: महर्षि रमन मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: लोधी रोड या भीष्म पितामह मार्ग.
- लोधी रोड / आर्कबिशप मेकैरियस मार्ग: आर्कबिशप मेकैरियस मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: लोधी रोड.
- लोधी फ्लाईओवर के नीचे: भारत मंडपम की ओर मथुरा रोड बंद
- वैकल्पिक मार्ग: लोधी रोड → नीला गुंबद, बारापुला फ्लाईओवर या मदरसा / लाला लाजपत राय मार्ग.
- नीला गुंबद: ओबेरॉय फ्लाईओवर / डॉ जाकिर हुसैन मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: मथुरा रोड → आश्रम चौक या लोधी रोड.
- ओबेरॉय फ्लाईओवर के नीचे: मथुरा रोड बंद (ओबेरॉय होटल व गोल्फ लिंक की गाड़ियों को अनुमति)
- वैकल्पिक मार्ग: लोधी फ्लाईओवर (DPS मथुरा रोड के सामने यू-टर्न अंडरपास होकर).
- DPS मथुरा रोड के सामने यू-टर्न: भारत मंडपम की ओर बंद
- वैकल्पिक मार्ग: DPS मथुरा रोड के सामने यू-टर्न अंडरपास के जरिए लोधी फ्लाईओवर.
- रिंग रोड / भैरों रोड: भैरों मार्ग की ओर प्रवेश बंद
- वैकल्पिक मार्ग: सराय काले खां होकर रिंग रोड या राजघाट होकर रिंग रोड.
- मंडी हाउस: फिरोजशाह रोड, भगवान दास रोड, कॉपरनिकस मार्ग बंद
- वैकल्पिक मार्ग: बाराखंबा रोड या सिकंदरा मार्ग.
रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग रेलवे स्टेशन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- रूट A: ISBT कश्मीरी गेट → बुलेवार्ड रोड → रानी झांसी मार्ग → DBG रोड → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्कल, CP.
- रूट B: आश्रम चौक → रिंग रोड → राजघाट → JLN मार्ग
- रूट C: वंदे मातरम मार्ग → डॉ अंबेडकर मार्ग → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्कल, CP.
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
- रूट A: ISBT कश्मीरी गेट → रिंग रोड → हनुमान मंदिर → S.P. मुखर्जी मार्ग.
- रूट B: आश्रम चौक → रिंग रोड → राजघाट → रिंग रोड → हनुमान मंदिर → S.P. मुखर्जी मार्ग.
- रूट C: वंदे मातरम मार्ग → डॉ अंबेडकर मार्ग → रानी झांसी मार्ग → रानी झांसी फ्लाईओवर → बुलेवार्ड रोड → लोथियान मार्ग.
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
- रूट A: AIIMS → रिंग रोड → आश्रम चौक → मथुरा रोड.
- रूट B: ISBT कश्मीरी गेट → रिंग रोड → राजघाट → रिंग रोड → आश्रम चौक → मथुरा रोड.
एयरपोर्ट (मेट्रो सेवा लेने की सख्त सलाह)
- गुरुग्राम से (T3/T4/T2/T1): NH-48 → राव गजराज सिंह मार्ग → ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड → UER II → सर्विस रोड → T3 टर्मिनल रोड। T1 के लिए: NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे → T-3 रोड, या महिपालपुर फ्लाईओवर होकर उल्लान बातार मार्ग → T-1 रोड.
- द्वारका से (T3/T4/T2/T1): सेक्टर-22, द्वारका रोड → UER II (T3 के लिए नया टनल)
- नई दिल्ली और साउथ दिल्ली से (T3/T4/T2/T1): रिंग रोड → AIIMS चौक → मोती बाग चौक → RTR मार्ग → शंकर विहार फ्लाईओवर के नीचे → संजय टी-पॉइंट → सर्विस रोड → NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर रंगपुरी के नीचे → T-3 रोड.
- वेस्ट दिल्ली से (T3/T4/T2/T1): पंजाबी बाग चौक → रिंग रोड → राजा गार्डन चौक → नजफगढ़ रोड → पंखा रोड → डाबरी → द्वारका रोड → रोड नं. 224, डाबरी-गुरुग्राम रोड → सेक्टर-22, द्वारका रोड → UER-II → सर्विस रोड NH-48 → T3 टर्मिनल रोड.
- नॉर्थ और ईस्ट दिल्ली से (T3/T4/T2/T1): ISBT कश्मीरी गेट → रानी झांसी फ्लाईओवर → रोहतक रोड → पंजाबी बाग चौक → राजा गार्डन चौक → नजफगढ़ रोड → पंखा रोड → डाबरी → द्वारका रोड → रोड नं. 224 → सेक्टर-22, द्वारका रोड → UER-II → सर्विस रोड NH-48 → T3 टर्मिनल रोड.
ट्रांसपोर्ट सेवाएं और महत्वपूर्ण निर्देश परिवहन सेवाएं
- बस: VIP आवाजाही के समय बस रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं.
- मेट्रो: सभी स्टेशनों पर सेवा पूर्णतः चालू रहेगी, कोई रुकावट नहीं होगी.
- टैक्सी / ऑटो: केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों को छोड़कर सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं है.
महत्वपूर्ण निर्देश और नियम
- इमरजेंसी वाहन: आपातकालीन और मेडिकल वाहनों को पूरी दिल्ली में 24 घंटे प्राथमिकता के साथ बिना रुकावट रास्ता दिया जाएगा.
- जरूरी सेवाएं: आवश्यक वस्तुओं और उपयोगिता सेवाओं (Essential Services & Utilities) की आपूर्ति सभी जोनों में बिना किसी बाधा के जारी रहेगी.
- यात्रा योजना: एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या ISBT की ओर जाने वाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर निकलें और सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो) का उपयोग करें.
- व्यावसायिक वाहन: बिना गंतव्य वाले गैर-जरूरी व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित है.
- पार्किंग नियम: वाहन केवल अधिकृत पार्किंग में ही खड़े करें. नियंत्रित सड़कों (Controlled Roads) के 200 मीटर के भीतर सड़क किनारे पार्किंग सख्त मना है.
- सुरक्षा अलर्ट: किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी को दें.
