Shaheen Bagh Fire: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में भीषण आग, मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद

Shaheen Bagh Fire: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई.

Shaheen Bagh Fire: दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग सबसे पहले बिजली के तारों में लगी जिसके बाद यह रेस्टोरेंट तक फैल गई. मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

नरेला में खाद्य प्रसंस्करण इकाई में आग लगने से 3 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

इससे पहले नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में शनिवार तड़के आग लग जाने और फिर विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि तड़के तीन बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि मूंग दाल का प्रसंस्करण करने वाले श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में आग लग गई है. अधिकारी ने बताया कि आग फैक्टरी में फैल गई और कुछ श्रमिक उसमें फंस गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 14 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया. उन्होंने बताया कि इमारत से नौ लोगों को बचाया गया और उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गैस रिसाव के कारण लगी आग

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एक पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के चलते आग लगी. मूंग दाल भूनने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चूल्हे को इस पाइपलाइन के जरिये गैस की आपूर्ति की जाती है. उन्होंने बताया कि आग फैलने के कारण कंप्रेसर गर्म हो गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया.

पूर्वी दिल्ली में दो मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

शनिवार को दिल्ली में आग लगने की तीसर घटना पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक मकान में आग लग गई. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. दो मंजिला इमारत के प्रथम तल पर आग लग गई थी, जिस पर दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया.

Also Read: Congress Parliamentary Party Meeting: सोनिया गांधी संसदीय दल की नेता चुनी गईं, राहुल के नाम पर अभी फैसला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >