दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान में खराबी, रूस में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को हर तरह की सुविधा प्रदान की जा रही है. सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के उपाय किये जा रहे हैं. विमान की आयी तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है.

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI173 में तकनीकी खराबी के बाद उसे रूस के मगदान हवाई अड्डे की ओर से डायवर्ट किया गया. मगदान हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी.

विमान में सवार थे कुल 232 लोग

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की विमान में कुल 232 लोग सवार थे. जिसमें 16 चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं. सभी की जान उस समय अटक गयी थी, जब इंजन में खराबी की सूचना दी गयी. हालांकि रूस में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

यात्रियों को दी जा रही सभी तरह की सुविधा

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को हर तरह की सुविधा प्रदान की जा रही है. सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के उपाय किये जा रहे हैं. विमान की आयी तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है.

Also Read: एयर इंडिया के पायलट ने कॉकपिट में गर्लफ्रेंड को बुलाया तो लाइसेंस हुआ रद्द, कंपनी पर 30 लाख का जुर्माना

इंजन में खराबी के बाद इंडिगो विमान को गुवाहाटी में उतारा गया था

डिब्रुगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में खराबी के बाद रविवार 4 जून को सुबह गुवाहाटी में उतारा गया था. उड़ान संख्या 6ई-2652 में केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली और असम के दो विधायक – प्रशांत फुकान और तेराश गोवाला समेत लगभग 150 यात्री सवार थे.

रामेश्वर तेली बोले- शुरू हम डर गये थे

रामेश्वर तेली ने बताया कि विमान के उतरने से करीब 15-20 मिनट पहले घोषणा हुई कि उड़ान का मार्ग बदल दिया गया है. उन्होंने कहा, शुरू में हम डर गए और यह आशंका हुई कि उड़ान डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर क्यों नहीं उतर पाई. इसे गुवाहाटी ले जाया गया. इसके बाद पायलट ने घोषणा की कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण, उन्हें उतरने के लिए लंबे रनवे की जरूरत है. तेली ने कहा, जब वह खऱाबी को दूर रहे थे, तब हमें सीट पर बैठे रहने को कहा गया. दो घंटों के बाद घोषणा हुई कि उड़ान नहीं भरी जा सकती और फिर उसे रद्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >