दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें 23 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Rain : शुक्रवार को (20 मार्च) दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Delhi Rain : Delhi-NCR के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही जोरदार बारिश शुरू हो गई. तेज हवाएं चलने लगीं. मौसम अचानक बदल गया है. मौसम विभाग ने भी दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है.

19 मार्च को विभाग ने शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान जताया था, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया था.

क्या 21 मार्च को भी होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार,  21 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दिन बारिश की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 22 मार्च को भी कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है. 23 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बहुत हल्की बारिश संभव है.

दिल्ली के लोगों को मिली राहत

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से दिन का तापमान तेजी से गिर गया. पिछले तीन वर्षों में इस बार मार्च में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसमें औसतन 9.4 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है. लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुककर होने वाली बारिश ने दिल्लीवासियों को राहत दी, जो कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे थे.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में होगी बारिश, यूपी का बिगड़ेगा मौसम, आया अलर्ट

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने 19 मार्च तक औसतन 9.4 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि सामान्य मासिक औसत 12.6 मिमी है. इससे पूर्व 2023 में मार्च के महीने में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जब कुल बारिश 50.4 मिमी दर्ज की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >