Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ लोगों की नींद खुली. मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

Delhi Rain : रविवार (15 मार्च) सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे मौसम सुहावना हो गया. पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी, लेकिन बारिश के बाद लोगों को राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान करीब 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर के पंडित पंत मार्ग और फिरोजशाह रोड में सड़कों पर पानी जमा हो गया.

15 और 16 मार्च के लिए अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 और 16 मार्च को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. फिलहाल हफ्ते के बाकी दिनों के लिए कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है. दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिनकी रफ्तार करीब 40-50 किमी प्रति घंटा रही. सफदरजंग, पालम और नरेला समेत कई जगहों पर बिजली चमकने की भी खबर है.

तापमान में गिरावट दर्ज की गई

शनिवार को (14 मार्च ) देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 30°C से ज्यादा दर्ज किया गया था. विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शनिवार को लोधी रोड में 33.0 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम  तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं सफदरजंग में 32.6 डिग्री सेल्सियस और पालम में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. सभी स्टेशनों पर तापमान में गिरावट देखी गई.

यह भी पढ़ें : मौसम: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

AQI 195 दर्ज किया गया

दिल्ली में रविवार सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 195 दर्ज किया गया, जो मॉडरेट” (मध्यम) श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 0-50 के बीच AQI को “गुड” माना जाता है, यानी इसका सेहत पर बहुत कम असर पड़ता है. 51-100 के बीच इसे “सैटिस्फैक्टरी” कहा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >