Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर AAP-बीजेपी में भिड़ंत, सिरसा बोले- पंजाब सरकार ने पराली जलाने पर किया मजबूर

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में ठन गई है. आम आदमी पार्टी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर सवाल खड़े कर रही है. वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पर पलटवार किया है. उन्होंने दावा किया है कि पंजाब सरकार जबरन किसानों से पराली जलवा रही है, ताकी दिल्ली की हवा खराब हो. उन्होंने अपना दावे की सत्यता के लिए कुछ वीडियो में मीडिया को दिखाए हैं.

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में बढ़े प्रदूषण का ठिकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ा है. उन्होंने मंगलवार को पंजाब सरकार पर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ाने के लिए किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया. दिल्ली के मंत्री ने अपने दावे के समर्थन में मीडिया से बात करते हुए पंजाब में पराली जलाने के कथित वीडियो भी दिखाए. सिरसा ने कहा ‘‘पंजाब में किसानों को आप सरकार द्वारा खेतों में पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. दिवाली की रात पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं आप शासित पंजाब में हुईं.’’

पराली जलाने पर किसानों को किया मजबूर- सिरसा

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं आपको दिखाना चाहता हूं कि कैसे आम आदमी पार्टी जानबूझकर पंजाब में किसानों को चेहरा ढककर पराली जलाने पर मजबूर कर रही है. ताकि इस पराली का असर दिल्ली पर हो. AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने दस साल मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब के किसानों को गालियां दीं. लेकिन, अब सिर्फ सात महीनों में हमने एक ऐसी बीमारी पर काम करना शुरू किया है जो पिछले 27 सालों से थी. अब इनके पेट में दर्द हो रहा है.”

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला 

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि आप नेताओं ने ‘‘दिल्ली की मुख्यमंत्री, बीजेपी और सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा दिवाली मनाने और पटाखे फोड़ने की निंदा की’’, लेकिन हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का असली कारण पंजाब में पराली जलाना है. सिरसा ने कहा कि दिवाली से पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 341 था, और दिवाली के बाद यह बढ़कर 356 हुआ है, जो केवल कुछ ही अंकों की वृद्धि है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने लोगों को पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाने का मौका दिया है.’’ मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि आप पार्टी ‘‘धार्मिक राजनीति’’ कर रही है.

धार्मिक राजनीति न करें केजरीवाल- सिरसा

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा “AAP जानबूझकर दिवाली, सनातन और हिंदू धर्म को बीच में ला रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने पहले जानबूझकर दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया ताकि एक खास समुदाय के वोट बटोर सकें, उन्हें खुश कर सकें. अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम लगातार दिवाली को कोस रही है… संजय सिंह और उनके साथी लगातार ट्वीट कर रहे हैं कि दिवाली मनाना बंद करिए. आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष बीजेपी को कोस रहे हैं.” उन्होंने कहा कि दिवाली बीजेपी का त्योहार नहीं है. यह सनातन हिंदू त्योहार है, और आप त्योहार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल क्यों कर रहे

हैं?”

दिवाली के बाद दिल्ली पर छाई जहरीली धुंध की चादर

दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ हुआ है. मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर धुंध छाई रही, दृश्यता कम हो गई और वायु गुणवत्ता रेड जोन में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 11 बजे तक 359 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. सुबह आठ बजे यह 352, पांच बजे 346, छह बजे 347 और सात बजे 351 रहा. कुल 38 निगरानी केंद्रों में से 35 रेड जोन में थे, जो बेहद खराब से गंभीर वायु गुणवत्ता को दर्शाता है. (इनपुट- भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >