ISI से जुड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ISI Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ISI Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया- पाकिस्तान के ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े 8 सदस्यों वाले मल्टी-स्टेट टेरर मॉड्यूल के 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिसकर्मी थे निशाने पर, TTH के प्रचार की थी साजिश

स्पेशल सेल ने एएनआई को बताया- आरोपियों को दिल्ली और आस-पास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने, पाकिस्तानी हैंडलर्स के पोस्टर लगाकर उन्हें बढ़ावा देने और दिल्ली-NCR इलाके में ग्राफिटी बनाकर ISI-समर्थित कथित आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) का प्रचार करने का काम सौंपा गया था. ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ ने हाल ही में अमृतसर के मजीठा में एक ASI की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

गिरफ्तार आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद जब्त

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है. आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ये हैं शामिल

(1) सोहेल (26 साल)
पिता: शमशाद अली, निवासी: बल्लभगढ़, ज़िला फरीदाबाद, हरियाणा.
(2) सोनू मीणा (30 साल)
पिता: मेवा लाल मीणा, निवासी: मारुति चौक, घिटोरनी, दिल्ली.
(3) सचिन कुमार मीणा (20 साल)
पिता: देवी सहाय मीणा, निवासी: अंछाड़ी, ज़िला दौसा, राजस्थान.
(4) मो कैफ (21 साल)
पिता: लल्लू, निवासी: नगीना, ज़िला नूंह, हरियाणा.
(5) मो रिहान (20 साल)
पिता: मो. शकील, निवासी: करीम नगर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >