पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्ड

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार किया है. इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क में आए इस जोड़े ने दुबई के रास्ते 8 सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे थे.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद साहिल (25) और उसकी पत्नी समीरा (21) साल 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में थे.

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ संपर्क

पुलिस के मुताबिक, साहिल अपनी दोस्त समीरा के जरिए इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था. इसके बाद दोनों की पहचान एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी से कराई गई. पुलिस का कहना है कि पैसे का लालच देकर दोनों को इस काम के लिए तैयार किया गया.

ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा से 3 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, खुफिया दस्तावेज और बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद

दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे 8 सिम कार्ड

पुलिस के अनुसार, दोनों ने 2024 और 2025 के बीच दुबई के रास्ते पाकिस्तान में 8 भारतीय सिम कार्ड भेजे थे. इन सिम कार्ड से पाकिस्तान में व्हाट्सऐप चलाया गया और भारतीय व्हाट्सऐप ग्रुप्स में शामिल होकर जरूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की गई.

दूसरे लोगों को भी काम में जोड़ने की थी जिम्मेदारी

पुलिस के अनुसार, 8 सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने के लिए दोनों को करीब 30 हजार रुपये मिले थे. दोनों को सेना की छावनियों की जानकारी जुटाने और सेना के ऐसे जवानों के बारे में पता लगाने के लिए भी कहा गया था, जिनके खिलाफ सेना में कार्रवाई चल रही थी. इसके लिए उन्हें दूसरे लोगों को भी इस काम में जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी.

ये भी पढ़ें: जमुई में बालूघाट पर अचानक पहुंचे एसपी, मची भगदड़; दो गिरफ्तार, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

मोबाइल में मिली है बातचीत का रिकॉर्ड

पुलिस ने साहिल को दक्षिण दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार किया. उसके मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी एजेंटों के साथ हुई बातचीत मिली है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इस गिरोह के काम करने के तरीके और उसके दूसरे सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है.

पुलिस के मुताबिक, साहिल ने IGNOU से पढ़ाई की है और पहले एक वकील के साथ काम करता था. वहीं, समीरा कॉल सेंटर में काम करती थी. मामले की जांच अभी जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >