दिल्ली को दहलाने की थी साजिश: शहजाद भट्टी नेटवर्क के टेरर और आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने कार्रवाई करते हुए ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो अलग-अलग मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और पंजाब से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार कई राज्यों से जुड़े हुए हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पिस्तौल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दो अलग-अलग मॉड्यूल्स के जरिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे. स्पेशल सेल ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें सलमान, दानिश उर्फ चांद मियां, तैयब, अली फजल, जुबैर और मलकीत शामिल हैं.

पहला टेरर मॉड्यूल

यह नेटवर्क आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था. पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े तीन लोगों—सलमान, दानिश उर्फ चांद मियां और एक अन्य को गिरफ्तार किया है. इन्हें विशेष रूप से पेट्रोल बम फेंकने का काम सौंपा गया था. पुलिस ने इनके पास से तीन पेट्रोल बम और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. इन्हें शहजाद भट्टी का करीबी साथी हुनैन राणा ऑपरेट कर रहा था.

दूसरा हथियार तस्करी मॉड्यूल

यह मॉड्यूल सीमा पार से लाए गए आधुनिक हथियारों की अवैध तस्करी में शामिल था. इस नेटवर्क से जुड़े लोग गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए हथियारों को दिल्ली-पंजाब लाकर बांटते थे.

पुलिस ठिकाने और भीड़-भाड़ वाले इलाके थे निशाने पर

एडिशनल CP के मुताबिक, दूसरे मॉड्यूल में शामिल आरोपियों की पहचान शाहीन बाग निवासी तैयब, उसके जीजा अली फजल (जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है), जुबैर और अमृतसर के मलकीत के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मॉड्यूल के पास से तीन आधुनिक हथियार और कई एन्क्रिप्टेड चैट रिकॉर्ड बरामद किए हैं. शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन अपराधियों के निशाने पर पुलिस के ठिकाने और भारी भीड़-भाड़ वाले इलाके थे, जहां ये बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: समंदर का नया सिकंदर INS महेंद्रगिरी! उन्नत मिसाइलों और अत्याधुनिक सेंसरों से लैस, ताकत देख कांपेंगे दुश्मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >