Delhi Heavy Rain Warning: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Delhi Heavy Rain Warning: साल 1901 के बाद दिल्ली में मई महीने में 24 घंटे में दूसरी सबसे अधिक बारिश होने की घटना के एक दिन बाद मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

Delhi Heavy Rain Warning: आईएमडी ने दिल्ली में आंधी-तूफान भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जो सावधान रहने का संकेत है. एहतियात के तौर पर लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने, जल निकायों और विद्युत संचालित करने वाली वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को गरज के साथ छीटें पड़ने तथा बारिश का पूर्वानुमान लगाया है.

दिल्ली के इन इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी समेत दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में नौ मई तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है और इसके लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत अनेक इलाकों में शनिवार शाम तेज आंधी आई और उसके बाद हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. झुंझुनू और इसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई, जबकि कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की जानकारी है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 7 दिन बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघ गर्जन होने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >