Delhi Murder Case: नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या मामले में आरोपी साहिल की हिरासत 3 दिनों के लिए बढ़ाई गयी

साहिल ने पिछले रविवार की शाम को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग की चाकू से 20 से अधिक वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी.

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने शाहबाद डेरी इलाके में एक किशोरी की निर्मम हत्या करने के आरोपी युवक साहिल की हिरासत की अवधि गुरुवार को तीन दिन के लिए बढ़ा दी.

ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया आरोपी साहिल

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से आरोपी साहिल (20) को ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया. गौरतलब है कि साहिल ने पिछले रविवार की शाम को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग की चाकू से 20 से अधिक वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी. इस दौरान पास से गुजर रहे राहगीर तमाशबीन बने रहे थे. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी टूट गई थी.

साहिल को बुलंदशहर से किया गया गिरफ्तार

साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था. ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति नयन ने मंगलवार को पुलिस को साहिल को दो दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी थी. पुलिस ने इस आधार पर साहिल की हिरासत की मांग की थी कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं किया जा सका है और आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है.

Also Read: Delhi Murder Case: पहले झबरू ने धमकाया, फिर नाबालिग ने डांटा, ऐसे शैतान बन गया साहिल

पुलिस साहिल से लगातार कर रही पूछताछ, घटनास्थल भी ले जाया गया

पुलिस साहिल से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस आरोपी को बुधवार तड़के घटनास्थल पर लेकर पहुंची और जांच की. अधिकारी ने बताया कि साहिल ने नाबालिग की हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को रिठाला में झाड़ियों में फेंक दिया था. चाकू को अभी बरामद नहीं किया जा सका है. पुलिस ने नाबालिग लड़की के तीन मित्रों- भावना, अजय उर्फ ​​झबरू और नीतू को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था तथा उनके बयान दर्ज किए. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा, आरोपी हमारी हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है. हम कड़ियों को जोड़ने के लिए सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं. हम घटना से जुड़े सभी व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं. हमारी टीम अपराध में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >