Delhi MCD Election 2022 : 'ईमानदार पार्टी को ही वोट करना चाहिए', अरविंद केजरीवाल पर भाजपा का पलटवार

Delhi MCD Election 2022 : पूरी दिल्ली में 13,638 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं. कुल 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां कुल 250 वार्ड में वोटिंग होनी है. जानें दिग्गजों ने वोट डालने के बाद क्या कहा

Delhi MCD Election 2022 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में परिसीमन के बाद आज पहले निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. मतदान करने के बाद नेताओं को लगातार बयान सामने आ रहा है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने के बाद कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें. आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें. अगले 5 साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है.

एमसीडी चुनाव में वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसी पार्टी को वोट दें जो ईमानदार हो, लोगों के लिए काम करती हो, बाधा पैदा करने वालों को वोट न दें. दिल्ली के मुख्यमंत्री के बयान के बाद भाजपा की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है. केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा कि हमें जनता पर पूरा भरोसा है, हमने क्षेत्र में जनता की सेवा की है. हर मुद्दे के ऊपर काम किया है. मैं केजरीवाल जी के बयान से सहमत हूं कि ईमानदार पार्टी को ही वोट करना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार CM, उप-CM और अन्य मंत्री है उनका रिकोर्ड तो जनता के सामने है.

बदलाव के लिए मतदान करें लोग

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. उन्होंने अपने मताधिकार को प्रयोग करने के बाद कहा कि मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं. लोगों को बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए.

दिल्ली ने पिछले 15 वर्षों में भाजपा का काम देखा

अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे. दिल्ली ने पिछले 15 वर्षों में भाजपा का काम देखा है.

Also Read: एमसीडी चुनाव 2022: दिल्ली में शराब की बिक्री पर पाबंदी, स्कूलों में छुट्टी, मतदान से पहले ये हुआ बदलाव
भाजपा को मिलेंगी 210 सीटें

भाजपा सांसद परवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गोवा, उत्तराखंड और यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है. कोरोना काल के दौरान, AAP का कोई भी व्यक्ति लोगों के लिए काम करते नहीं देखा गया. लोगों के साथ केवल एमसीडी के कार्यकर्ता ही खड़े थे. एमसीडी चुनाव में हमें 250 में से करीब 210 सीटें मिल रही हैं.

बीजेपी ने 15 साल से दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम चुनाव में डेढ़ करोड़ लोग वोट डालने जा रहे हैं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इस बात को ध्यान में रखें कि शहर को साफ रखना एमसीडी की प्राथमिकता है. बीजेपी ने 15 साल से दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया, वह लोगों के लिए काम करने में बुरी तरह विफल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >