दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, पूर्वोत्तर समुदाय में आक्रोश; खेड़ा ने सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली के किलोकरी गांव (आश्रम) में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीत शिक्षक और जाने-माने गिटारवादक चोंगथम विक्रम सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना से दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर समुदाय और मणिपुर में भारी आक्रोश और शोक की लहर है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में सामान पहुंचाने का काम करने वाले और ढाबा कर्मियों के एक समूह ने 54 साल के मणिपुरी संगीतकार पर कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे उनकी सोमवार को मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया और एक किशोर को पकड़ा.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सनलाइट कॉलोनी थाना अंतर्गत किलोकरी गांव के निवासी एवं मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले सी विक्रम सिंह की पिटाई के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना दी गई.

मणिपुरी संगीतकार ने शोर मचाने पर जताई थी आपत्ति

पुलिस ने पीटीआई को बताया, मेइती समुदाय से संबद्ध सिंह ने सामान पहुंचाने वाले कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों द्वारा उनके आवास के बाहर कथित रूप से शोर मचाने पर आपत्ति जताई थी. वह इलाके में कई सालों से रह रहे थे. जब वह नीचे आए और उन लोगों का विरोध किया, तो इन कर्मचारियों ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें कथित रूप से मुक्के मारे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.


अस्पताल में हुई मौत

गिटारवादक चोंगथम विक्रम सिंह को उनका बेटा याईफाबा इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले गया, जहां उनकी मौत हो गई.

एनईएसएसडीयू ने गिटारवादक की मौत की निंदा की, जांच की मांग की

‘नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी’ (एनईएसएसडीयू) ने सोमवार को जारी एक बयान में सिंह की मौत की निंदा की और उन्हें सम्मानित मणिपुरी संगीतकार बताया. छात्रों के संगठन ने कहा, रिपोर्ट के मुताबिक, छह लोगों का एक समूह जब उनके घर के बाहर शराब पी रहा था और हंगामा कर रहा था तो वह अपने घर के बाहर आए और उनसे शोर कम करने का अनुरोध किया, इसके बाद समूह ने उन पर कथित तौर पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे बाद में उनकी मौत हो गई. एनईएसएसडीयू ने तेज, निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की.

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि उन्होंने भरत कुमार (19), प्रमोद (26), रमजान खान (22), दीपांशु (21), मोहन विश्वकर्मा (32), विजय (36) व मन्नू (26) को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी अलग-अलग ढाबों पर काम करते हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख

मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद युमनाम ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विक्रम सिंह का मणिपुर के संगीत और सांस्कृतिक जीवन में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- बेखौफ माहौल का है परिणाम

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल शराब के नशे में हुई हिंसा की घटना नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा बेखौफ माहौल को बढ़ावा देने का परिणाम है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपद्रव और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई न करने के कारण ऐसा माहौल बना है.


मेघालय के मुख्यमंत्री ने मणिपुरी संगीतकार की मौत पर जताया दुख, कहा- जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मारपीट के कारण हुई दुखद मौत की घटना से मैं बहुत आहत हूं. इस घटना ने राजधानी में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले अत्याचारों के दर्दनाक घावों को एक बार फिर ताजा कर दिया है. मैं अधिकारियों और दिल्ली पुलिस से अपील करता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

सांसद बिमोल अकोइजाम ने सख्त से सख्त सजा की मांग की

मणिपुरी सांसद बिमोल अकोइजाम ने आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की. उन्होंने कहा कि चाहे कोई पूर्वोत्तर का हो या मुख्यधारा का, सम्मानजनक जीवन का अधिकार सबको है. उन्होंने पुलिस और एम्स (AIIMS) में परिजनों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई.


ये भी पढ़ें: 9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >