Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मंजूर, तिहाड़ में हैं बंद

मालूम है कि दिल्ली आबकारी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फिलहाल सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं. जबकि दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आप नेता मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने दी.

आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

मालूम है कि दिल्ली आबकारी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फिलहाल सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं. जबकि दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के निजी सहायक से पूछताछ की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 की, अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक देवेंद्र शर्मा से मंगलवार को पूछताछ की.

तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया से पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने भी मंगलवार को तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की. एजेंसी ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था और सीबीआई की एक विशेष अदालत ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Also Read: तिहाड़ जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

क्या है मामला

ऐसा आरोप है कि दिल्ली सरकार की शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 की आबकारी नीति से उद्यमियों को सांठगांठ करने का अवसर दिया गया तथा कुछ डीलरों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर घूस दी. बहरहाल, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है. बाद में यह नीति रद्द कर दी गयी और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >