Video : एसी से निकली चिंगारी, 9 की मौत, दरवाजे बंद होने के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए

Video : दिल्ली के विवेक विहार में रविवार (3 मई) तड़के आवासीय इमारत में आग लगी. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. हादसे का भयावह वीडियो सामने आया है. नीचे देखें वीडियो.

Video : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विवेक विहार आग हादसे पर कहा कि अंदर के हालात बेहद दिल दहला देने वाले थे. इस हादसे में 9 लोगों की जान गई. शुरुआती वजह एसी में चिंगारी बताई जा रही है. दरवाजे बंद होने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए. हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब 20 लोगों की जान बचा ली.

रविवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की खबर आई. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिल्डिंग से आग की पलटें उठ रहीं हैं. राहत बचाव का काम जारी है.

अधिकारियों के मुताबिक विवेक विहार में तड़के करीब 3:48 बजे चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा टीम मौके पर पहुंची. आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई, जिसके बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें : Delhi Fire : एसी में धमाके के बाद लगी आग, 9 लोगों की मौत

आग पर काबू पाने में आई काफी दिक्कत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोग हल्के घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया. आग पर काबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर लगाई गईं. इस दौरान दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू और निकासी का काम किया. अधिकारियों के मुताबिक, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >