दिल्ली के लाजपत नगर में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां पहुंचीं

Delhi Fire : दिल्ली के लाजपत नगर से आग लगने की खबर आ रही है. दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकीं हैं.

Delhi Fire : दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में आई-7 चौधरी आई सेंटर में आग लगने की खबर है. आग लगने की सूचना के बाद 16 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग लगने के मामले में एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के लाजपत नगर में आंखों के एक अस्पताल में आग लग गई है. इसके बाद दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है.

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग लगने के बारे में सूचना सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिली और घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं.

घटनास्थल का वीडियो आया सामने

आग लगने के बाद का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया है. वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयावह है. आग इतनी भयानक लगी कि इमारत से काले धुएं का गुबार निकलता दिख रहा है. दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है. अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद अस्पताल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया.

Read Also : Delhi Fire: दिल्ली में दो अग्निकांड, 7 मासूम सहित 10 की मौत, न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल का मालिक फरार

बेबी केयर सेंटर में लगी थी आग

इससे पहले 27 मई को दिल्ली के विवेक विहार से आग लगने की खबर आई थी. यहां बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी. दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से बताया गया था कि हादसे में कुल 12 बच्चों को बचाया गया, जिनमें से 7 की मौत हो गई.

Read Also : Delhi Fire: दिल्ली में फिर आग का तांडव, 17 कारें जलकर खाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >