चैतन्यानंद सरस्वती पर मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार

Delhi Crime: दिल्ली से शिक्षक और छात्र के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. 17 लड़कियों ने एक इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. छात्राओं के आरोप पर वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Delhi Crime: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक संस्थान के डायरेक्टर पर 17 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, “वसंत कुंज इलाके में एक संस्थान के प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थसारथी पर संस्थान की लगभग 17 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है. लड़कियों के बयान के आधार पर वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.”

32 छात्राओं का बयान दर्ज

श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने उनके द्वारा अभद्र भाषा, अश्लील व्हाट्सएप/एसएमएस संदेश और फिजिकल कॉन्टेक्ट का आरोप लगाया. वसंत कुंज थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. वह फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

आरोपी के पास संयुक्त राष्ट्र के फर्जी नंबर वाली गाड़ी बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास एक लग्जरी कार बरामद की है. जिसमें संयुक्त राष्ट्र का नंबर वाली फर्जी नंबर प्लेट लगी है. कार को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच में पता चला कि ऐसा कोई नंबर जारी नहीं किया गया है. पुलिस आरोपी की लोकेशन का पता लगा रही है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >