Delhi Cold Wave: दिल्ली में शीतलहर ने दी दस्तक, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस

Delhi Cold Wave: दिल्ली में ठंड के दस्तक देने के बाद सोमवार को मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Delhi Cold Wave: मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (imd) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में से एक आया नगर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है.

10 से 12 नवंबर के दौरान दिल्ली में शीतलहर की संभावना

आईएमडी ने कहा, ‘‘10 से 12 नवंबर के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.’’ इस बीच, सफदरजंग स्थित दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र ने न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम होने के साथ इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है. जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था.

मंगलवार को हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान

आईएमडी ने मंगलवार के लिए हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >