दिल्ली में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद के पास अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा, 10 लोगों को हिरासत में लिया गया

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुधवार तड़के अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा हुई जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Delhi Bulldozer Action: तुर्कमान गेट के पास के इलाके में MCD ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद आज सुबह अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने कहा, तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की. स्थिति को तुरंत नियंत्रित और कम से कम बल का इस्तेमाल करके काबू में कर लिया गया.

पत्थरबाजी की घटना में FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पर पत्थरबाज़ी की घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जहां दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला हुआ था. लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है. CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है. FIR फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली है.

32 JCB को अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगाया गया

सिटी एसपी जोन (CSPZ) के डिप्टी कमिश्नर (DC) विवेक अग्रवाल ने कहा, यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है, यह कार्रवाई रात भर चली और यह 4000 स्क्वायर मीटर में फैला स्ट्रक्चर था और इसे गिराने के लिए 32 JCB का इस्तेमाल किया गया. हम कल तक मलबा हटाने की कोशिश करेंगे. पत्थरबाजी के दौरान कोई घायल नहीं हुआ, पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया और स्थिति को कंट्रोल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >