Delhi Bomb Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अल फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता रद्द

Delhi Bomb Blast: दिल्ली विस्फोट मामले को लेकर अल फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने विश्वविद्यालय की सदस्यता को रद्द कर दिया है. लाल किले के नजदीक सोमवार 10 नवंबर को हुए विस्फोट के मामले में विश्वविद्यालय जांच के घेरे में है.

Delhi Bomb Blast: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ईडी और अन्य एजेंसियों को अल फलाह विश्वविद्यालय में धन के लेन-देन की जांच करने को कहा है. इसके साथ ही सरकार विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड का फॉरेंसिक ऑडिट भी कराएगी.

अल-फलाह विश्वविद्यालय को NAAC से नोटिस

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट पर गलत मान्यता प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कारण बताओ नोटिस में एनएएसी ने कहा कि उसने पाया है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय, ‘‘जो न तो मान्यता प्राप्त है और न ही उसने एनएएसी द्वारा मान्यता के लिए आवेदन किया है’’, ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है कि ‘‘अल-फलाह विश्वविद्यालय अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का एक प्रयास है, जो परिसर में तीन कॉलेज चला रहा है – अल फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (1997 से नैक द्वारा ग्रेड ए), ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (2008 से) और अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (2006 से नैक द्वारा ग्रेड ए).’’

नैक ने विश्वविद्यालय से मांगा स्पष्टीकरण

नैक ने विश्वविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे निर्देश दिया है कि वह अपनी वेबसाइट तथा अन्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध या वितरित दस्तावेजों से उसकी झूठी मान्यता संबंधी विवरण हटाए. नोटिस में कहा गया है कि अल फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की मान्यता 2018 में समाप्त हो गई थी, जबकि अल फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग की मान्यता 2016 में समाप्त हो गई थी. इसमें कहा गया, ‘‘ दोनों महाविद्यालयों की मान्यता समाप्त हो गई है. दोनों महाविद्यालयों ने अब तक नैक की नई मूल्यांकन और मान्यता प्रक्रिया के लिए स्वेच्छा से आवेदन नहीं किया है.’’

हरियाणा सरकार ने अल फलाह को दिया था विश्वविद्यालय का दर्जा

वेबसाइट के मुताबिक संस्थान की शुरुआत 1997 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी. वर्ष 2013 में, अल फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज को नैक से ‘ए’-श्रेणी की मान्यता प्राप्त हुई. 2014 में, हरियाणा सरकार ने इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया. अल फलाह चिकित्सा महाविद्यालय भी इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध है.

दिल्ली धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत

सोमवार को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में हुए एक उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना एक ‘‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’’ के भंडाफोड़ के कुछ ही घंटों बाद हुई. गिरफ्तार लोगों में अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े तीन चिकित्सक भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Blast: अमित शाह का ऐलान, दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो दुनिया याद रखेगी

Delhi Blast Case: दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला, असम सरकार की बड़ी कार्रवाई, 17 लोग गिरफ्तार

Delhi Bomb Blast CCTV Footage: आतंकवादी उमर का सामने आया नया वीडियो, दिल्ली में घुसते हुए और रामलीला मैदान के पास सीसीटीवी में कैद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >