दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के विंग

Aircraft Collision: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार (16 अप्रैल) को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एयरपोर्ट पर जहाज को पार्क करने (Taxiing) के दौरान स्पाइसजेट के बी737-700 विमान अकासा एयर के एक विमान से टकरा गया.

Aircraft Collision: गुरुवार (16 अप्रैल) को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. टैक्सींग यानी विमान को पार्किंग की तरफ ले जाने के दौरान स्पाइसजेट के बी737-700 विमान की टक्कर अकासा एयर के एक खड़े विमान से हो गई. इस टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने पंख और अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को नुकसान पहुंचा है. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

अकासा एयर के अनुसार, उनकी हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट QP 1406 खड़ी थी, तभी स्पाइसजेट के विमान ने उससे टक्कर मार दी. इस घटना के बाद सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. टैक्सीवे पर आकाश एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंखों के टकराने के बाद दोनों विमानों को हुए नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दोनों विमानों को उड़ान से रोक दिया गया है.

DGCA ने शुरू की हादसे की जांच

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना के बाद बताया कि टर्मिनल 1 पर उड़ान SG-124 (लेह-दिल्ली) को संचालित करने के बाद स्पाइसजेट का बी-737-700 विमान (VT-SLB) अपने निर्धारित पार्किंग बे की ओर टैक्सिंग कर रहा था. इसी दौरान उसका विंगलेट अकासा एयर के बी-737 विमान से टकरा गया, जो दिल्ली-हैदराबाद उड़ान के लिए पुशबैक के बाद एप्रन पर खड़ा था. टक्कर में स्पाइसजेट विमान का दाहिना विंगलेट और अकासा एयर विमान की क्षैतिज पूंछ सतह (Horizontal Tail Surface) क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >