विमान में तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर, जानें क्या है मामला

बागडोगरा जाने वाली इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट को फुल इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया. हालांकि 230 यात्रियों से भरी उड़ान के कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिग के बाद आपात स्थिति वापस ले ली गयी.

दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को फुल इमरलेंसी डिक्लेयर कर दिया गया था. हालांकि कुछ देर बाद इसे वापस भी ले लिया गया. दरअसल बागडोगरा जाने वाले एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह घोषणा की गयी. दिल्ली हवाई अड्डे पर इस महीने के शुरुआत में भी फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दिया गया था.

इंडिगो की विमान में तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी डिक्लेयर

बताया जा रहा है कि बागडोगरा जाने वाली इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट को फुल इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया. हालांकि 230 यात्रियों से भरी उड़ान के कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिग के बाद आपात स्थिति वापस ले ली गयी.

इससे पहले भी दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकाल घोषित की गयी थी

गौरतलब है कि इस महीने के पहले सप्ताह में भी दिल्ली हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित की गयी थी. दरअसल दिल्ली हवाई अड्डे से दुबई जा रहा एक मालवाहक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गया जिसके बाद उसे हवाई अड्डे पर उतारा गया. विमान के उतरने के लिए हवाईअड्डे पर पूरी तरह से आपातस्थिति की घोषणा कर दी गई थी. पक्षी के टकराने के कारण ‘विंडशील्ड’ में दरार आ गई थी.

Also Read: पूर्णिया एयरपोर्ट: 1933 में पहली बार उड़ा विमान, पीएम मोदी की सौगात और दो सरकारों के बीच की जिद, जानिए विवाद..
Also Read: Kanpur Chakeri Airport कुछ इस तरह से बनकर हुआ तैयार, अब रात में भी उड़ेंगे विमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >