Delhi Air Pollution : दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, बीमार होकर लोग पहुंच रहे हैं अस्पताल

Delhi Air Pollution : दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ गई और कुल एक्यूआई 264 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है. पीजीआईएमईआर के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने जानें प्रदूषण को लेकर क्या कहा?

Delhi Air Pollution : थोड़े सुधार के बाद गुरुवार को दिल्ली की हवा फिर खराब हो गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर का औसत एक्यूआई 264 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और बिगड़कर ‘बेहद खराब’ स्तर तक पहुंच सकती है. इस बीच, पीजीआईएमईआर के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने बताया कि वायु प्रदूषण बढ़ने से बीमार लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

सांस संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की भीड़ बढ़ गई ओपीडी में

डॉ. पुलिन गुप्ता ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में सांस संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, जैसे ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के तेज दौरे के मरीज अधिक आ रहे हैं. ईएनटी विभाग में भी मरीज साइनस, नाक बहने और नकसीर की शिकायत लेकर आ रहे हैं. त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ी है, जिनमें खुजली, त्वचा पर जलन और सूखापन देखा जा रहा है. आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे लाली, पानी आना और धुंधला दिखना जैसी समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Delhi Pollution : धुंध की परत में दिल्ली, सामने आया वीडियो

किन्हें प्रदूषण से है ज्यादा खतरा

डॉ. गुप्ता के अनुसार, सांस की बीमारियों वाले मरीजों की संख्या लगभग 22-25% बढ़ी है. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, पुराने धूम्रपान करने वाले और टीबी से पीड़ित बुजुर्गों को प्रदूषण से गंभीर बीमारी होने का अधिक खतरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >