दिल्ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से मिले 41 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. निजामुद्दीन (Nizamuddin News) मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम ने दिल्‍ली में पहले ही कोरोना संकट को बढ़ा दिया है अब कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से 41 लोगों के कोरोना संक्रमित (Delhi 41 coronavirus positives found) पाये जाने से संकट और गहरा गया है.

नयी दिल्‍ली : देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम ने दिल्‍ली में पहले ही कोरोना संकट को बढ़ा दिया है अब कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से 41 लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने से संकट और गहरा गया है.

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Also Read: कोविड 19 को रोकने में लाॅकडाउन से मिली मदद, बुरा समय गुजर रहा : प्रकाश जावड़ेकर

अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को ठेके वाली गली स्थित इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था. अधिकारी ने कहा, इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था.

दिशानिर्देशों के अनुसार किसी क्षेत्र में कम से कम तीन मामले आने पर उसे सील करना होता है. कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिये इमारत में रहने वाले सभी लोगों के नमूने लिए गए थे और नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स (एनआईबी) भेजे गए थे.

अधिकारी ने कहा, इमारत से एकत्र किये गए कुल नमूनों में से कुछ की रिपोर्ट शनिवार को आयी और इसमें से 41 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए. पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट राहुल सिंह के एक निजी सचिव के कोविड​​-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

घनी आबादी वाली गली है कापसहेड़ा

मालूम हो कापसहेड़ा घनी आबादी वाली गली है, जहां बड़ी संख्‍या में प्रवासी मजदूर रहते हैं. दिल्‍ली-गुरुग्राम की फिक्ट्रियों में काम करने वाले अधिकतर मजदूर यहीं रहते हैं. खबर है इस गली में करीब सवा लाख लोग रहते हैं. घनी आबादी होने के कारण एक बड़ा मामला आने के बाद हड़कंप मच गयी है.

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आये, जिससे यहां कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गए. कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या अभी 61 है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >